UdaipurViews

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव  16 तक कर सकेंगे आवेदन 

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव  16 तक कर सकेंगे आवेदन 

चित्तौड़गढ़, 20 दिसंबर। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 15 दिसंबर थी, उसे बढाकर अब 16 जनवरी कर दिया गया हैं। । पात्र विद्यार्थी अब 16 जनवरी तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे अल्पसंख्यक छात्र जो घर से दूर रहकर अध्ययन कर रहे हैं , उन्हें राज्य सरकार अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत आवास, भोजन, बिजली, पानी आदि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि उपलब्ध कराएगी। ऐसे विद्यार्थियों को 2 हजार…
Read More
एडीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक 

एडीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक 

चिरंजीवी योजना से वंचित परिवारो का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने के दिये निर्देश   चित्तौडगढ , 20 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) गितेश श्रीमालवीय की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित को गई । बैठक में एडीएम श्रीमालवीय ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारो का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड हेतु ई-केवाईसी सत्यापन 31 दिसम्बर तक पूरा करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओ यथा-एमएनडीवाई, एमएनजेवाई, चिरंजीवी योजना का बेहतर, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण…
Read More
फ्लोरोसिस रोकथाम पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

फ्लोरोसिस रोकथाम पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

चित्तौड़गढ़, 20 दिसंबर। जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट फ्लोरोसिस मिटिगेशन कोआर्डिनेशन कमेटी (डीएफएमसीसी) की त्रिमासिक बैठक अति जिला कलक्टर गीतेश श्रीमालवीय की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी, शिक्षा, कृषि,जल विकास एवं मृदा संरक्षण,महिला एवं बाल विकास आदि विभागो के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। एडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से जिले को फ्लोरोसिस मुक्त बनाने हेतु कार्य करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये।  बैठक में सीएमएचओ डॉ रामकेश गुर्जर द्वारा फ्लोरोसिस रोग के निदान हेतु रणनीति बनाकर प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी एवं कार्य पर चर्चा की गई। इसमें पीएचईडी विभाग…
Read More
भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

भीलवाडा 20 दिसंबर। भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन/निर्गमन/ भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक वी.सी. के माध्यम से जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को  आयोजित की गई। सदस्य सचिव ने पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के वैधानिक प्रावधानों शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश, जिले में संचालित खनन गतिविधियों का परिचय देते हुए जिले में अवैध खनन के संभावित क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में…
Read More
एसएस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष शेख आईआईटी दिल्ली की राज्य स्तरीय कार्यशाला मे सम्मानित

एसएस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष शेख आईआईटी दिल्ली की राज्य स्तरीय कार्यशाला मे सम्मानित

उदयपुर। एसएस कॉलेज की कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष फिरदोस शेख को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में आईआईटी दिल्ली द्वारा राज्य स्तरीय लेल पर कार्यशाला एवं आईआईटी दिल्ली के वर्चुअल लैब के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया ।आईआईटी दिल्ली द्वारा एसएस कॉलेज के मोहम्मद फिरदोस शेख को वर्चुअल लैब उदयपुर का नोडल सेंटर कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किया। यह अवार्ड पाने पर एसएस कॉलेज के एमडी श्री अभय सिंघवी, श्री पीयूष सरूपरिया एवं प्रिंसिपल डॉ प्रशांत शर्मा एवं डॉ दीपक टॉक ने हर्ष व्यक्त किया एवं फिरदोस शेख को बधाई दी। कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष फिरदोस शेख पहले भी…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- निर्भया फण्ड के लिए 60 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- निर्भया फण्ड के लिए 60 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान स्वीकृत

जयपुर, 19 दिसंबर। राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में चल रहे 45 पोक्सो न्यायालयों हेतु निर्भया फण्ड में 60 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मिशन (फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट) निर्भया फण्ड के अंतर्गत प्रदेश में 45 पोक्सो न्यायालय संचालित हैं, जिनमें राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की फण्डिंग की जाती है। इस फण्ड हेतु श्री गहलोत ने 40.27…
Read More
108 आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत— प्रदेश में 167 नईएम्बूलेंस बेड़े में शामिल

108 आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत— प्रदेश में 167 नईएम्बूलेंस बेड़े में शामिल

जयपुर, 19 दिसम्बर। प्रदेश में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए चिकित्सा विभाग ने नकारा और पुरानी हो चुकी 167 एम्बूलेंस (बेसिक लाईफ सपोर्ट-108) के स्थान पर नयी एम्बूलेंस वाहनों के बेड़े में शामिल किया है। शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी ने इस संबंध में संबंधित फर्म को पुरानी एम्बूलेंस के स्थान पर 167 नयी एम्बूलेंस उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से चल रही इन पुरानी एम्बूलेंस के बीच राह में खराब होने एवं लम्बे समय तक ऑफ रोड होने की शिकायतें…
Read More
राजस्थान को डिजिटल नवाचारों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

राजस्थान को डिजिटल नवाचारों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जयपुर, 19 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में किए गए डिजिटल नवाचारों और संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला स्कोच पुरस्कार (SKOCH AWARD) मिला है। राज्य सरकार के जनकल्याण पोर्टल और ई-मित्र को ई-गवर्नेंस श्रेणी में वर्ष 2022 का स्कोच गोल्ड अवार्ड दिया गया है। जनकल्याण पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों और जिलों की वेबसाइट्स का निर्माण किया जाता है, जिससे राज्य सरकार से संबंधित सभी जानकारियां आमजन को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सके। वहीं, ई-मित्र के माध्यम से राज्य सरकार की 600 से अधिक सेवाएं आमजन को ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं। ई-गवर्नेंस श्रेणी में ही राज्य…
Read More
गरीबों को मिलेंगे 500 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 सिलेंडर – 1 अप्रेल से लागू होगी योजना

गरीबों को मिलेंगे 500 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 सिलेंडर – 1 अप्रेल से लागू होगी योजना

जयपुर, 19 दिसम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी क्रम में  गहलोत ने सोमवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि योजना लागू होने से 1 अप्रेल, 2023 से 500 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से उज्जवला योजना से जुडे़, बीपीएल और गरीब लोगों को वर्ष में 12 सिलेंडर मिल सकेंगे। इससे महंगाई के इस दौर…
Read More
सुजस मोबाइल एप का जबरदस्त रुझान 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया

सुजस मोबाइल एप का जबरदस्त रुझान 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया

जयपुर, 19 दिसम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ‘सुजस मोबाइल एप’ के प्रति लोगों में जबरदस्त रुझान दिखाई दे रहा है। 24 घंटे में इस एप को एक हजार से ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी किये जाने वाले ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन, सुजस आवाज (न्यूज पॉडकास्ट) के साथ-साथ विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाले विज्ञापन, पोस्टर, सुजस मासिक पत्रिका, जिला दर्शन एवं अन्य संदर्भ सामग्री भी इस एप पर उपलब्ध है। सुजस एप में सोशल मीडिया की सभी लिंक जैसे डीआईपीआर, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार को भी इस एप पर देखा…
Read More
error: Content is protected !!