उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक
उदयपुर। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में हरिद्वार में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के शिवांग हल्देनिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कड़ी मेहनत का परिणाम शिवांग हल्देनिया पुत्र विशाल हल्देनिया की इस सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस कड़ी प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें शिवांग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक…
