उदयपुर के स्काउट व रोवर्स को मिला राज्य पुरस्कार अवार्ड
उदयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर जिले के 115 स्काउट्स तथा 11 रोवर्स तथा सलूंबर जिले के 27 स्काउट्स को राज्य पुरस्कार अवार्ड मिला। उदयपुर जिले के सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस समारोह में उदयपुर और सलूंबर जिले के वर्ष 2025-26 में राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर परीक्षा में सफल रहे स्काउट्स एवं रोवर्स का प्रतिनिधित्व द स्कालर एरिना स्कूल आर के पुरम…
