UdaipurViews

सेवापूर्व शिक्षकों के लिए डाइट उदयपुर में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

सेवापूर्व शिक्षकों के लिए डाइट उदयपुर में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर 20 फ़रवरी । राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् , उदयपुर एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में सेवा-पूर्व शिक्षकों के लिए टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया। पीएसटीई प्रभागाध्यक्ष डॉ अंजली कोठारी के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य सेवा-पूर्व शिक्षकों में नवाचार, रचनात्मकता तथा स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है। इस प्रतियोगिता में डाइट उदयपुर के डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के कुल 32 सेवा-पूर्व शिक्षकों…
Read More
जाली नोट गिरोह पर मनोहरथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

जाली नोट गिरोह पर मनोहरथाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त जयपुर 20 फरवरी। राजस्थान में जाली मुद्रा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान को झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में मनोहरथाना पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान जाली नोटों का चलन करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹500-500 के कुल 103 जाली नोट बरामद किए हैं। ​ एसपी कुमार ने बताया कि सफलता यह…
Read More
’सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति, दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो इसे मिटा सके- राज्यपाल’

’सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति, दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो इसे मिटा सके- राज्यपाल’

 ’राज्यपाल श्री बागड़े ने सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में श्रीमद भागवत कथा का किया श्रवण’ भीलवाड़ा, 20 फरवरी।राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन ओर समावेशी सोच रखने वाली है ओर इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने वाले है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ताकत नहीं है जो सनातन संस्कृति के प्रति हमारी श्रद्धा और भक्ति को मिटा सके। इसी श्रद्धा के कारण ये संस्कृति सुरक्षित है । महाभारत ओर रामायण जैसे ग्रन्थ इसी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं।…
Read More
छोटी उम्र, बड़ा धमालःनन्हे व्योम बंडी ने रचा कीर्तिमान

छोटी उम्र, बड़ा धमालःनन्हे व्योम बंडी ने रचा कीर्तिमान

कम उम्र में असाधारण मानसिक क्षमता का प्रदर्शन, नाम दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में.... उदयपुर। शहर के नन्हे प्रतिभाशाली छात्र व्योम बंडी ने यह साबित करते हुए कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, व्योम बंडी ने अपनी अद्भुत मानसिक क्षमता और एकाग्रता का परिचय देते हुए इण्डिया बुक आॅफ रिकाॅर्डस में अपना नाम दर्ज कराया है। कम आयु में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल व्योम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि वैज्ञानिक एवं सुसंगठित प्रशिक्षण पद्धति की सफलता का भी प्रमाण है। तकनीकी रूप से क्या रहा विशेष-व्योम ने ब्लाइंडफोल्ड एक्टिविटी (आंखों पर पट्टी बांधकर)…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि का पॉलिथीन मुक्त उदयपुर अभियान तेज, प्रदीप कुमावत बने ब्रांड एम्बेसेडर

रोटरी क्लब दृष्टि का पॉलिथीन मुक्त उदयपुर अभियान तेज, प्रदीप कुमावत बने ब्रांड एम्बेसेडर

उदयपुर। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब दृष्टि ने अपने अभियान को नई गति दी है। इस जन-जागरूकता अभियान के लिए समाजसेवी प्रदीप कुमावत को ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है। क्लब का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। क्लब की संरक्षक स्वीटी छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब दृष्टि पहले भी कई सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाता रहा है। इसी कड़ी में अब “पॉलिथीन मुक्त उदयपुर” अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके अलावा क्लब ने अब…
Read More
सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; साइबर पुलिस की बड़ी चेतावनी

सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; साइबर पुलिस की बड़ी चेतावनी

 महानिदेशक साइबर क्राइम की सरकारी कर्मचारियों को सलाह: सैलरी कैलकुलेटर के झांसे में न आएं जयपुर, 19 फरवरी। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए साइबर ठगों ने अब 8वें वेतन आयोग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राज्य साइबर पुलिस ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर आमजन और विशेषकर सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। ठग व्हाट्सएप के जरिए सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर लोगों की जमापूंजी पर डाका डाल रहे हैं। कैसे बुना जाता है ठगी का जाल डीजीपी अग्रवाल ने बताया कि साइबर…
Read More
उदयपुर के राजनीतिक आदर्श से जुडी एक अतीत स्मृति

उदयपुर के राजनीतिक आदर्श से जुडी एक अतीत स्मृति

 जब अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्षद  प्रस्ताव पर नगर निगम ने किया सरसंघचालक गुरुजी का नागरिक अभिनंदन  (संघ शताब्दी वर्ष में गुरुजी गोलवलकर की जयन्ती 19 फरवरी पर विशेष) वर्तमान में राजनीति क्षैत्र में जहां परस्पर आरोप- प्रत्यारोप, दोषारोपण, चरित्र हनन व उठा-पटक जैसे उदाहरण आमतौर चर्चा में रहते है, वहीं इसके विरुद्ध उदयपुर की धरती पर 61वर्ष पूर्व 1 दिसम्बर 1965 को हुआ नगर निगम का एक आयोजन राजनीतिक सहिष्णुता का अनुपम उदाहरण है। बात 1965 की है, जब उदयपुर नगर निगम ( उसका तत्कालीन नाम उदयपुर सिटी कार्पोरेशन) था। निगम में भारतीय  जनसंघ का बोर्ड था। बोर्ड में जनसंघ के…
Read More
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन

होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन

उदयपुर, 19 फरवरी। होटल एसोसिएशन, उदयपुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुड़ा परिसर का दौरा कर संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से सर्जरी एवं कृत्रिम अंग लगवाने आए दिव्यांगजनों से भी आत्मीय भेंट की। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं सचिव उषा शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा आविष्कृत कैलीपर, न्यूमैटिक आर्टिफिशियल लिम्ब निर्माण प्रक्रिया सहित विभिन्न डिजाइनों के कृत्रिम हाथ-पांव की जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारियों ने…
Read More
बच्चों के लिए सुनहरा अवसरः ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

बच्चों के लिए सुनहरा अवसरः ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर, 19 फरवरी। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव के तहत बच्चे अपनी रचनात्मक सोच के माध्यम से “झीलों की नगरी” उदयपुर को पारंपरिक पर्यटन छवि से आगे बढ़ाकर उद्यमिता और नवाचार के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर सकेंगे। अभियान का पोस्टर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जारी किया गया। डिजिटल बाल मेला संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के लिए बच्चों को 2 से 3 मिनट का वीडियो तैयार करना होगा, जिसमें…
Read More
“कॉफी विद ब्रांड एम्बेसडर” एवं अमृता ग्रैंड होटल उद्घाटन

“कॉफी विद ब्रांड एम्बेसडर” एवं अमृता ग्रैंड होटल उद्घाटन

अमृता हाट मेला 2026 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विशेष संवाद सत्र उदयपुर, 19 फरवरी। उदयपुर में आयोजित अमृता हाट मेले के दूसरे दिन बालिकाओं के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम “कॉफी विद ब्रांड एम्बेसडर” आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय जाने वाली एवं विद्यालय से बाहर की बालिकाओं ने भाग लिया और सफल महिलाओं से संवाद कर प्रेरणा प्राप्त की। इसी दौरान “महिला स्वयं सहायता समूह” द्वारा संचालित अमृता ग्रैंड होटल का शुभारंभ भी ब्रांड एम्बेसडर्स के करकमलों से किया गया। ब्रांड एम्बेसडर युवा तैराक, शोधकर्ता एवं टीईडी स्पीकर गौरवी सिंघवी ने कहा कि “जब हम बड़े सपने…
Read More
error: Content is protected !!