पारिवारिक वातावरण में ही बच्चों का सर्वागीण विकास संभव
उदयपुर 20 जुलाई / फोस्टर केयर सोसायटी ने युनिसेफ के सहयोग से पोषक परिवारों के साथ संवर्धनम् कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युनिसेफ भारत की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सोलेडेड हेरेरो ; विशेषज्ञ बाल संरक्षण युनिसेफ, श्रीमान संजय निराला; संभागीय सलाहकार बाल संरक्षण युनिसेफ; सिंधु बिनुजीत , बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार चारण; सदस्य, जिग्नेश दवे, राजीव मेघवाल, सदस्य श्रीमान सुरेश चन्द्र शर्मा मौजूद थे। पोष्य बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा राय ने किया। फोस्टर केयर सोसायटी की अध्यक्षा डॉ शिल्पा महता ने…
