भवानी देवी प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग का हिस्सा बनेंगी; लीग के 3 चरणों के लिए कुल 1.54 करोड़ रुपये स्वीकृत
प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग 25 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता तीन चरणों में 29 जुलाई तक आयोजित होगी। कैडेट (अंडर-17), जूनियर (अंडर-20) और सीनियर (13 और ऊपर) श्रेणियों में 20 राज्यों में 300 से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। टोक्यो ओलंपियन और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) की एथलीट भवानी देवी तलवारबाजी के आयोजन में सीनियर वर्ग की लीग में प्रतिभागी होंगी। वह तमिलनाडु राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके अलावा, लीग में…
