विश्व पृथ्वी दिवस पर विविध आयोजन
जागरूकता रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक, स्पर्धाओं में दिखा उत्साह तुलसी के पौधे व सीड बॉल्स का वितरण उदयपुर, 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा शहर भर में विभिन्न जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। यह समस्त गतिविधियाँ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से संचालित की गईं। कार्यक्रमों की शुरुआत फतहसागर की पाल पर आयोजित एक जागरूकता रैली से हुई, जिसमें नारायण सेवा संस्थान एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली…
