बलीचा ग्राम से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का आगाज
उदयपुर, 16 अगस्त। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बलीचा का चयन कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक डॉ. जेड.ए. काजी थे जबकि अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. एस.एल बामनिया ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक कटारा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंघल, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी गिर्वा डॉ. अरूण सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमन्त दामा, बलीचा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई, उप सरपंच शिवलाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती बिन्दु गुर्जर आदि उपस्थित थे।संयुक्त निदेशक डॉ. जेड.ए. काजी ने बताया कि टीबी सिर्फ एक शारीरिक बीमारी…
