UdaipurViews

तिरंगा महारैली भुवाणा

तिरंगा महारैली भुवाणा

उदयपुर, 14 अगस्त। महोत्सव की धूम मची हुई है। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गांव के कच्चे-पक्के घरों के अलावा गांव के आसपास बसी नई कॉलोनियों और बहुमंजिला भवनों पर तिरंगा शान के साथ लहरा है। शनिवार को भुवाणा के ग्रामीण युवाओं ने तिरंगा महारैली का भव्य आयोजन किया। जिसमें युवाशक्ति के साथ गांव के बड़े-बुजुर्ग, किसान, मजदूर, बच्चे और अमूमन हर वर्ग रैली में जोश के साथ शामिल हुआ। सुबह ज्यों ही ग्रामीण युवा यहाँ भुवाणा मेनरोड पर दुपहिया और चौपाए वाहनों पर तिरंगा झंडा बांधे एकत्र हुए। डीजे पर देशभक्ति के तराने गुंजायमान हुए तो रैली में असंख्य…
Read More
बाहुते तुमि मा शक्ति, हृदये तुमि मा भक्ति-संतों के नेतृत्व में वंदेमातरम् के सामूहिक सस्वर गायन के साथ उदयपुर के

बाहुते तुमि मा शक्ति, हृदये तुमि मा भक्ति-संतों के नेतृत्व में वंदेमातरम् के सामूहिक सस्वर गायन के साथ उदयपुर के

हिरणमगरी क्षेत्र में निकली जन तिरंगा यात्रा  उदयपुर, 14 अगस्त। ‘वन्दे मातरम्, सुजलां सुफलाम्, मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलाम्, मातरम्।’’  राष्ट्रगीत वंदेमातरम के सामूहिक सस्वर गायन के साथ संतों के नेतृत्व में रविवार सुबह जैसे ही हिरण मगरी सेक्टर-3 के विवेकानंद पार्क से जन तिरंगा यात्रा शुरू हुई तो सैकड़ों कंठों से समवेत स्वरों में भारत माता के जयकारे गूंज उठे। देशभक्ति गीतों की सुरलहरियों पर जैसे ही जन तिरंगा यात्रा के कदम बढ़े तो मार्ग के दोनों ओर स्थित प्रतिष्ठानों और घरों से भी लोग बाहर आए। कुछ ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया तो कुछ हाथों में तिरंगा थाम यात्रा में…
Read More
नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र की गतिविधियां राष्ट्रोत्थान में सहायक-दिनेश प्रताप सिंह तोमर

नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र की गतिविधियां राष्ट्रोत्थान में सहायक-दिनेश प्रताप सिंह तोमर

उदयपुर। दिनांक 14 अगस्त 2022। नवलखा महल में श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास की ओर से आजादी की पूर्व संध्या में ‘देशभक्ति के भावों से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम’ भारतीय स्टेट बैंक,उदयपुर अंचल के उप महाप्रबन्धक श्री दिनेश प्रताप सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास द्वारा नवलखा महल में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों यथा आर्यावर्त चित्रदीर्घा, सुरेश चन्द्र दीनदयाल गुप्त मल्टीमीडिया सेन्टर, 16 संस्कारों को जीवन्त रूप में प्रसारित करती संस्कार वीथिका, माता लीलावन्ती वैदिक संस्कृति सभागार,भव्य यज्ञशाला इत्यादि का अवलोकन किया। इसके पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता…
Read More
श्री महाकालेश्वर मन्दिर का 24वीं शिला स्थापना महोत्सव कल

श्री महाकालेश्वर मन्दिर का 24वीं शिला स्थापना महोत्सव कल

विशेष पूजा, सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक, महाआरती व शिव प्रसादी सहित विविध आयोजन होंगेउदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर रानी रोड़ पर प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में 24वीं शिलास्थापना दिवस की एक बैठक रखी गई। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24वें शिलास्थापना दिवस का कार्यक्रम सोमवार 15 अगस्त 2022 को महाकालेश्वर परिसर में आयोजित किया जाएगा। दाधीच ने बताया कि समारोह में मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले मंदिर निर्माण सहयेाग मण्डल के सभी सदस्य एवं अन्य शिव भक्तगण सपरिवार इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे।श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान शिव का स्वयंभू…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा

आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य ने बताया कि, राज्य मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय उदयपुर के द्वारा जिला स्तर पर हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया! यात्रा के मुख्य अतिथि नानालाल वया राज्य कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्षता राज्य सचिव श्री नरेंद्र औदीच्य ने की ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया.हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा राज्य मुख्यालय उदयपुर से प्रारंभ होकर चेटक सर्कल होते हुए, मोहता पार्क, सूचना केंद्र, लोक कला मंडल, चेटक सर्कल होते हुए पुनः राज्य मुख्यालय पहुंची.तिरंगा यात्रा में मुकेश कुमार शारीरिक शिक्षक,…
Read More
आजादी के अमृत महोत्सव पर-नारायण सेवा संस्थान पहुंची दिव्यांगों के सेवार्थ तंजानिया

आजादी के अमृत महोत्सव पर-नारायण सेवा संस्थान पहुंची दिव्यांगों के सेवार्थ तंजानिया

तंजानिया के 179 अंगहीन हुए दिव्यांगता की दासता से मुक्तउदयपुर, 14 अगस्त। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव की वेला में वसुधैव कुटुम्बक की भावना को आगे बढ़ाते हुए सात समन्दर पार दार-ए-सलाम, तंजानिया की धरती पर उदयपुर (राज.) की नारायण सेवा संस्थान ने संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव की प्रेरणा से दुर्घटना के शिकारों को दिव्यांगता की दासता से मुक्त करने की मुहिम छेड़ी हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पांच दिवसीय कृत्रिम अंग माप एवं वितरण शिविर तंजानिया सरकार के कई केबीनेट मिनिस्टर्स एवं इंडियन हाई कमीशन के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। जिसमें संस्थान…
Read More
राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत युवाओं को देखकर खुशी और गर्व की अनुभूति होती है : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत युवाओं को देखकर खुशी और गर्व की अनुभूति होती है : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर के युवा फोटोग्राफर्स ने आजादी की थीम पर सिटी पैलेस सहित ओल्ड सिटी की अनोखी तस्वीरें क्लिक कीं  उदयपुर. भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शेड्स ऑफ उदयपुर की रविवार को आजादी की थीम पर फोटोवॉक हुई। इसमें शहर के 40 युवा फोटोग्राफर शामिल हुए। फोटोवॉक घंटाघर, जगदीश चौक होते हुए सिटी पैलेस पहुंची। फोटोवॉक का समापन सिटी पैलेस के माणक चौक में महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत उदयपुर के युवाओं को देखकर…
Read More
जालौर मे मासूम छात्र की हत्या के खिलाफ छात्रों का मौन प्रदर्शन व केंडल मार्च

जालौर मे मासूम छात्र की हत्या के खिलाफ छात्रों का मौन प्रदर्शन व केंडल मार्च

उदयपुर. जालौर में छुआछूत से हेडमास्टर द्वारा 8 साल के मासूम छात्र #इन्द्र मेघवाल की हत्या के खिलाफ विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी परिक्षितराज शर्मा, अंशुल सालवी, सुनील पहाड़िया, सुशीलराज माली आदि छात्र नेताओ ने मौन प्रदर्शन किया व मासूम छात्र की आत्मा की शांति के लिए केंडल मार्च निकाला।
Read More
डायबिटीज सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों को समय पर जांच-दवा और अनुशासन-हौसले के फॉर्मूले से हरा सकते हैं : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़  

डायबिटीज सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों को समय पर जांच-दवा और अनुशासन-हौसले के फॉर्मूले से हरा सकते हैं : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़  

डायबिटीज के प्रति जागरुकता की अलख पूरे आदिवासी अंचल में जगाएंगे : सीएमएचओ डॉ. बामणिया  उदयपुर. द डायबेस्टीज फाउंडेशन की निशुल्क सेमिनार "उदयपुर डायमीट' रविवार को गार्डन होटल में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज नहीं, बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों को समय पर जांच-दवा, अनुशासन-हौसले से हरा सकते हैं। टाइप-1 डायबिटीज ग्रस्त मरीज भी समय पर जांंच-दवा और अनुशासन-हौसले के सूत्र से  बचपन से लेकर बुढ़ापे तक सामान्य लोगों की तरह जीवन जी सकते हैं। अगर इंसान चुनौतियों की तरह बीमारियों से शुरू से…
Read More
देवास के कैलाश सोनी को मिला विष्णु पालीवाल स्मृति प्रथम पुरस्कार 

देवास के कैलाश सोनी को मिला विष्णु पालीवाल स्मृति प्रथम पुरस्कार 

दो दिवसीय श्वेत श्याम छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन उदयपुर 14 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में आयोजित दो दिवसीय ब्लैक एंड व्हाइट फोटो प्रदर्शनी का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर एक निशुल्क फोटो कार्यशाला भी आयोजित हुई जिसमें प्रो हेमंत द्विवेदी ने प्रतिभागियों को कंपोजिशन और फ्रेमिंग के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इवेंट कॉर्डिनेटर के एस सरदलिया ने बताया कि समापन वेला पर प्रदर्शित सभी फोटोग्राफ में से देवास के वरिष्ठ फोटो आर्टिस्ट कैलाश सोनी के चयनित छायाचित्र डेजर्ट को विष्णु पालीवाल स्मृति प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जयपुर के अजय पारीख की फोटो मेकिंग…
Read More
error: Content is protected !!