UdaipurViews

दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी आज से

दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी आज से

उदयपुर, 8 सितंबर। शहर के सूचना केंद्र में जिला स्तरीय दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आर्ट की यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी सूचना केंद्र की कला‌ वीथी में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगी।  इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि प्रकाशचंद्र माहेश्वरी ,मुख्य कार्यकारी, (कॉर्पोरेट मामले और पावर) आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड होंगे वही अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीके गुप्ता करेंगे। विद्यालय के कला शिक्षक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित पेंटिंग, स्केचिंग, नेचर ड्राइंग ,वेक्टर आर्ट, मॉडर्न आर्ट ,होम आर्ट,…
Read More
अम्बामाता स्कीम में आचार्य ने तपस्वियों के घर पगलिए किए

अम्बामाता स्कीम में आचार्य ने तपस्वियों के घर पगलिए किए

उदयपुर.महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अम्बामाता में गुरुवार को आचार्य निपुणरत्न ने तपस्या करने वाले तपस्वियों  के घर पर पगलिए किए। समिति के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कोठारी ने बताया की आचार्य ने मास खमण पूर्ण करने वाले तपस्वी रितु- विजेश के घर पधारे। इसके बाद महावीर साधना में दैनिक व्याख्यान हुआ।
Read More
तीन महीने कड़ी मेहनत से बनाया क्रिस्टल का 5 मिमी ताजमहल

तीन महीने कड़ी मेहनत से बनाया क्रिस्टल का 5 मिमी ताजमहल

‘21सेंचुरी इंटरनेशनल बूक ऑफ रिकॉर्ड‘ में दर्ज हुआ कलाकर वकार हुसैन का नामउदयपुर 8 सितंबर। जिले के अंतरराष्ट्रीय क्रिस्टल शिल्पकार वकार हुसैन पिता एजाज हुसैन ने क्रिस्टल से 5 मिलीमीटर आकार का ताजमहल बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनका नाम ‘21 सेंचुरी इंटरनेशनल बूक ऑफ रिकॉर्ड‘ में दर्ज किया गया है।गुरुवार को राजस्थान लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने हुसैन को यह सर्टिफिकेट सुपूर्द किया एवं शुभकामनाएं दी। अरोड़ा ने शिल्पकार वकार हुसैन को पाग एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान कलाकार वकार हुसैन ने अब…
Read More
पर्यावरण समिति की बैठक 13 सितम्बर को

पर्यावरण समिति की बैठक 13 सितम्बर को

उदयपुर 8 सितम्बर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक 13 सितंबर को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।समिति के सदस्य सचिव तथा उप वन संरक्षक सुपोंग शशी ने बताया कि बैठक में पर्यावरण एवं पौधारोपण संरक्षण, मार्बल स्लरी निस्तारण, औद्योगिक इकाइयों एवं यातायात द्वारा प्रदूषण फैलने की रोकथाम, पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध, चिकित्सालयों की साफ-सफाई, शहर के आसपास की पहाड़ियों के खुदाई एवं कटान, अवैध बजरी खनन, झीलों में प्रदुषण पर रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
Read More
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शनिवार को उदयपुर में

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर 8 सितम्बर। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राज्यसभा सदस्य माननीय रंजन गोगोई सपत्निक 10 सितम्बर, शनिवार को दोपहर 2.45 बजे डबोक एयरपोर्ट आएंगे तथा 3 बजे सड़क मार्ग द्वारा माउण्ट आबु के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 12 सितम्बर को दोपहर 1.45 बजे माउण्ट आबु से उदयपुर आएंगे तथा 3.20 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पुलिस विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Read More
संभाग मे 1.82 लाख से भी अधिक पशुओं का हो चुका है टीकाकरण

संभाग मे 1.82 लाख से भी अधिक पशुओं का हो चुका है टीकाकरण

     उदयपुर 8 सितम्बर। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने संभाग के सभी संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया कि वे टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वे अपने जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं, भामाशाहों एवं जनप्रतिनिधीयों से सम्पर्क कर इस रोग की रोकथाम में उनका सहयोग लें।विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने जानकारी दी कि उदयपुर संभाग में अब तक 182870 पशुआंे में इस रोग के बचाव का टीका लगाया जा चुका है। विभाग द्वारा जिन क्षेत्रों में यह रोग नहीं है, वहां तेजी से टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा…
Read More
जिला कलक्टर ने अलसुबह किया बड़गांव राजकीय पशु चिकित्सालय का दौरा

जिला कलक्टर ने अलसुबह किया बड़गांव राजकीय पशु चिकित्सालय का दौरा

गौवंश को रोगमुक्त रखने के लिए बजट व संसाधनों की कमी नहीं - जिला कलक्टरउदयपुर 8 सितम्बर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि पशुधन में फैल रही लंपी बीमारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर गोवंश को रोगमुक्त करने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत टीकाकरण, दवाईयों का समय पर वितरण, आयुर्वेदिक व हौम्योपेथी पद्धति से भी ईलाज कराने, संक्रमित पशुओं को निरोगी पशुओं से पृथक कर आईसोलेशन सेंटर में उनका उपचार करने सहित विविध गतिविधियां संपादित की जा रही है।इसी क्रम में कलेक्टर ने गुरुवार अलसुबह बड़गांव स्थित…
Read More
नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एन्टी नारकोटिक्स यूनिट का गठन

नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एन्टी नारकोटिक्स यूनिट का गठन

नशा मुक्त राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री के तीन अहम निर्णय - तीनों द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने संबंधित किए जाएंगे कार्य  जयपुर, 7 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में नशीली दवाओं के दुरूपयोग रोकने, नशा पीड़ितों के पुनर्वास एवं जनजागरूकता फैलाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए ‘नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय‘, ‘एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स‘ (एएनटीएफ) तथा ‘एन्टी नारकोटिक्स यूनिट‘ (एएनयू) के गठन हेतु प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।  निदेशालय/आयुक्तालय का गठन, एनजीओ व मनोचिकित्सक होंगे सदस्य नशे की बढ़ती समस्या को खत्म करने सहित…
Read More
स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्थाई वारंटी गिरफ्तार

थाना हिरणमगरीः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुर चन्द्रषील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती षिप्रा राजावत वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री रामसुमेर मीणा थानाधिकारी, हिरणमगरी मय टीम द्वारा 15 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी हीरालाल उर्फ सेठी पिता देवीलाल निवासी पानेरियो की मादडी, हिरणमगरी, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।टीम सदस्यः-रामसुमेर मीणा, थानाधिकारी, हिरणमगरी, रामफूल हैड कानि. 1174, मांगीलाल कानि. 1096, रामावतार कानि. 3175।
Read More
पिकअप चोरी के मामले में शातिर चोर गिरफ्तार, पिकअप बरामद

पिकअप चोरी के मामले में शातिर चोर गिरफ्तार, पिकअप बरामद

थाना भूपालपुराः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में हनवन्त सिंह सौढा थानाधिकारी थाना भूपालपुरा मय टीम द्वारा आज दिनांक 07.09.2022 को कुम्हारों का भट्टा, छोटी नोखा से दिनांक 05.09.22 की रात्रि में पिकअप चुराने के मामले में नारायण लाल पुत्र रामलाल निवासी गुर्जनिया, राश्मी जिला चितौड़गढ को तकनीकी सहयोग से मंदसौर से बाद पुछताछ गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त किया गया। अभियुक्त शातिर वाहन चोर…
Read More
error: Content is protected !!