लंपी स्कीन रोग: मुस्तैदी से जुटा हुआ है पशुपालन विभाग
ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम उदयपुर 9 सितंबर। गोवंश में फैल रहे लंपी रोग के संक्रमण को रोकने के लिए जिला कलक्टर तारांचद मीणा के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण का कार्य किया जा रहा है और ग्रामीणों को इस रोक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर पशुओं को रोगमुक्त रखने के लिए सार्थक चर्चा एवं संवाद नियमित रूप से किए जा रहे हैं।इसी क्रम में विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने शुक्रवार को सराड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे जाकर रोग की रोकथाम…
