अग्रवाल शातिर देंगे शह और मात दौड़ायेंगे घोड़े मारेंगे वजीर
के.वी.सी. की तर्ज पर भव्य सेट पर होगी ज्ञान की वर्षा
उदयपुर, 9 सितम्बर। श्री अग्रेसन जयन्ती महा महोत्सव अन्तर्गत कल रविवार को समाज की पांचों पंचायते अपने अपने स्तर पर अपने-अपने समाज बैनर तले अनेक रोचक एवं दिलचस्प खेल-कूद, केरम, शतंरज, क्विज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के युवा मण्डल द्वारा कल 11 सितम्बर रविवार को अग्रवाल सार्वजनिक धर्मषाला सेक्टर 11 के भव्य प्रागंण में प्रातः 9 बजे से सिंगल एवं डबल्स (युगल) जूनियर एवं सीनियर केरम एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। युवा अध्यक्ष शक्ति केडिया, मंत्री लवी गुप्ता मुख्य जयन्ती संयोजक डी.एन. दानी तथा केरम सह संयोजक शुभम गर्ग, विपुल अग्रवाल, ज्यष बसंल, सुश्री पलक अग्रवाल, इन खेलों का संयोजन करेंगे। शतरंज प्रतियोगिताओं में अग्रवाल समाज उदयपुर केे शातिर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर ही नहीं वरण एषिया द्वीप तक अपनी प्रतिभा का लोहा मना चुके है।
समाज के प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि इसी स्थान पर सांय 6 बजे से समाज के हर वर्ग के लिये समाज की सर्वाधिक पसन्दीय क्विज प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया जायेगा। इसके लिये मंच पर पांच क्विज बाॅक्स, एलईडी टीवी साउण्ड एवं म्युजिक कैमेरे-प्रोजेक्टर लगा मंच को समर्पित किया जा रहा है।
उपस्थित सैंकड़ों अग्रबन्धु प्रतिभागियों में से लाटरी द्वारा पांच टीमें बनाई जायेगी। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे जिसमें प्रथम कक्षा 10 तक का विद्यार्थी द्वितीय एक अविवाहित युवक/युवती, तृतीय विवाहित महिला एवं चतुर्थ एवं पुरूष प्रतिभागी होंगे। इनको कम से कम 10 राउण्ड में रोचक सवाल जवाब दिये जायेंगे। वही उपस्थित सैंकड़ों अग्रबन्धुओं के लिये भी पृथक से 10 राउण्ड होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सांय 4 बजे तक संयोजकों को व्यक्तिगत या फोन द्वारा नाम प्रविष्टी करना आवष्यक होगा। वही सबसे खास कोई भी क्विज संयोजक या उसका परिवार या मुख्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। नारायण अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रवासी अग्रबन्धुओं के लिये अल्पाहार एवं सायंकाल के भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मषाला पर रखी गई है। इसमें सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के बन्धु भी सादर आमंत्रित किये गये है। समाज अध्यक्ष बाल मुकुन्द पित्ती महासचिव राजेष अग्रवाल मुख्य जयन्ती संयोजक डाॅ. डी.एन.दानी के साथ-साथ क्विज समिति के संयोजक अजय गुप्ता, अचल गुप्ता, शुभम गर्ग, अभिषेक मोर एवं विषेषकर रेखा मोर एवं अंजु गोयल इस दिलचस्प क्विज प्रतियोगिता को उच्च आयाम देने एवं अनोखे सवाल जवाब के प्रस्तुत करने हेतु के.बी.सी की तर्ज पर तैयारियों को अन्तिम रूप देने में तत्पर है।
प्रवासी अग्रवाल की अग्रेसन क्विज प्रतियोगिता 11 सितम्बर को
