UdaipurViews

कलक्टर ने जाना गोवंश का हाल, कहा-लम्पी से निपटना हमारी प्राथमिकता

कलक्टर ने जाना गोवंश का हाल, कहा-लम्पी से निपटना हमारी प्राथमिकता

उदयपुर, 22 सितंबर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा गुरुवार को उदयपुर जिले के जयसमंद व सलूम्बर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उप तहसील जयसमंद, नगर पालिका सलूंबर, एसडीएम कार्यालय सलूंबर, व पंचायत समिति सलूंबर कार्यालय का निरीक्षण किया और क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कलक्टर ने क्षेत्र में गोवंश का हाल जाना और कहा कि वर्तमान दौर में गौवंश को इस गंभीर बीमारी से बचाना और इस पर नियंत्रण पाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हर वर्ग को अपनी महती भागीदारी निभानी होगी। कलक्टर ने कहा…
Read More
कला शिक्षा शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कला शिक्षा शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

उदयपुर 22 सितंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय कला शिक्षा शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ जिसमें जिले की सभी तहसीलों से 40 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्य डाइट एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, एडीपीसी वीरेंद्र सिंह यादव, प्रशासनिक अधिकारी भंवर सिंह चौहान तथा दिनेश बंसल की उपस्थिति में हुआ।कार्यशाला के संयोजक तथा कार्यानुभव प्रभाग के प्रभारी डॉ.जगदीश कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दी गई कला शिक्षा की महत्ता के परिप्रेक्ष्य में यह कार्यशाला इस दृष्टि से महत्वपूर्ण रही कि सभी ब्लॉक के शिक्षकों…
Read More
‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को

‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को

उदयपुर, 22 सितंबर। राजस्थान साहित्य अकादमी एवं युगधारा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितम्बर को ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध कवि लेखक प्रेमचंद गांधी से सृजन संवाद होगा। आमंत्रित लेखक गांधी प्रदेश के जाने-माने लेखक-कवि हैं। उनके द्वारा रचित इस सिंफनी में, चांद के आईने में, हे मेरी तमहारिणी, उम्मीद के अश्वारोही चर्चित काव्य संग्रह हैं वहीं संस्कृत का समकाल निंबध संग्रह, विश्व की प्रेम कहानियां संकलन अनुवाद कृति है।युगधारा संस्थान के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया की विज्ञान समिति अशोक नगर में पूर्वाह्न 11ः00 बजे आयोज्य इस कार्यक्रम में उदयपुर शहर के…
Read More
कलक्टर ने किया बेदला आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण-बड़गांव उपप्रधान की टीम की सराहना की

कलक्टर ने किया बेदला आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण-बड़गांव उपप्रधान की टीम की सराहना की

उदयपुर 22 सितंबर। लंपी संक्रमण से जूझ रही गौमाताओं को राहत देने के लिए चर्चा में आए बेदला गांव में गुरुवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा पहुंचे। इस दौरान मीणा ने बड़गांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्य कर रहे दृढ़ संकल्पित और संवेदनशील युवाओं से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया। जिला कलेक्टर ने आइसोलेशन सेंटर पर गौमाताओं की सेवा के लिए चलाए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।इस अवसर पर आइसोलेशन सेंटर पर चल रहे संक्रमित पशुधन के इलाज संबंधी कार्यों के बारे में पशुधन सहायक भावेश शर्मा ने जिला कलेक्टर को विस्तार से बताया।वहीं बड़गांव…
Read More
समाज कल्याण सप्ताह समारोह 1 अक्टूबर से

समाज कल्याण सप्ताह समारोह 1 अक्टूबर से

उदयपुर, 22 सितंबर। जिले में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अन्य संबंधित विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा समाज कल्याण सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि सप्ताहन्त र्गत 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2 अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 अक्टूबर को बाल कल्याण दिवस, 5 को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 6 को जन चेतना दिवस तथा 7 अक्टूबर को निःशक्त कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन समारोह मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अंतर्गत…
Read More
असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड में पंजीयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी

असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड में पंजीयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी

उदयपुर 22 सितंबर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोर्टल पर ई-श्रम कार्ड की शुरुआत कर प्रत्येक जिले के लिये पंजीयन के लक्ष्य निर्धारित किये गये थे।जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि पोर्टल देश में असंगठित कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है। यह न केवल उन्हे पंजीकृत करेगा, बल्कि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पूरा करने में भी मददगार…
Read More
पालनहार योजना में वार्षिक सत्यापन नहीं कराने पर रूकेगा भुगतान

पालनहार योजना में वार्षिक सत्यापन नहीं कराने पर रूकेगा भुगतान

उदयपुर 22 सितंबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले बच्चों व पालनहारों का भौतिक सत्यापन कराए जाने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत वर्ष 2021-22 में 2558 लाभार्थियों ने अभी तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है तथा नए सत्र 2022-23 में 16523 का भौतिक सत्यापन शेष हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ऐसे बच्चे जो निजी व सरकारी विद्यालयों में और आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत हैं, उनके वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अध्ययन प्रमाण पत्र ई-मित्र सेवा के माध्यम से पालनहार…
Read More
आदि महोत्सव-2022 (कोटड़ा) की तैयारियां परवान पर

आदि महोत्सव-2022 (कोटड़ा) की तैयारियां परवान पर

जनजाति लोककलाओं के साथ दिखेगी बहुरंगी संस्कृतियों की झलकमहोत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्वउदयपुर 22 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उदयपुर जिले के सबसे सुरम्य आदिवासी अंचल कोटड़ा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आदि महोत्सव की तैयारियां परवान पर है। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस महोत्सव के तहत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में टीम उदयपुर आयोजन को साकार बनाने में जुटी हुई है। इस भव्य आयोजन में आने वाले हर बाशिंदे को लोक संस्कृति के साथ विविध संस्कृतियों का समन्वय देखने को…
Read More
एनजीसीसी लबासना और राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यशाला-पांच राज्यों से 25 महिला विधायक पहुंची उदयपुर

एनजीसीसी लबासना और राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यशाला-पांच राज्यों से 25 महिला विधायक पहुंची उदयपुर

महिला विधायकों की क्षमता संवर्धन का प्रयासउदयपुर 22 सितंबर। लोकतंत्र में चुने गए जनप्रतिनिधि आमजन की आवाज़ हैं एवं उनका विधानसभा या संसद में प्रभावी तौर पर कार्य करना बेहद जरुरी है। महिला जनप्रतिनिधि भी अपनी पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ आमजन के लिए कार्य कर सके इसलिए नेशनल जेंडर एवं चाइल्ड सेंटर (एनजीसीसी) लाबासना द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से देश के विभिन्न राज्यों की महिला विधायकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रेडिसन ब्लू में किया जा रहा है।यह कार्यशाला ‘शी इज चेंजमेकर’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत ‘जेंडर रेस्पोंसिव गवर्नेंस’ विषय पर आयोजित की जा रही है…
Read More
पोषण माह के तहत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर दिया कुपोषण भगानें का संदेश

पोषण माह के तहत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर दिया कुपोषण भगानें का संदेश

पोषण पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को  उदयपुर 22 सितम्बर 2022 केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार, उदयपुर एवं महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा उदयपुर जिले की मावली पंचायत समिति की घासा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार में पोषण माह के अन्तर्गत आज गुरूवार को महिलाओं के बीच रंगोली, पोष्टिक व्यंजन, स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ गर्भवती मां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डा0 विशाखा पिचौलिया एवं महिला पर्यवेक्षक रेखा देवड़ा ग्राम पंचायत घासा के सरपंच गोवर्धन सालवी, पंचायत समिति सदस्य मोनिका साल्वी तथा पोषण अभियान की ब्लाक कार्डिनेटर ऋतु कुंवर राठौड़ कों प्रतियोगिता के निर्णायक के…
Read More
error: Content is protected !!