पालनहार योजना में वार्षिक सत्यापन नहीं कराने पर रूकेगा भुगतान

उदयपुर 22 सितंबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले बच्चों व पालनहारों का भौतिक सत्यापन कराए जाने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत वर्ष 2021-22 में 2558 लाभार्थियों ने अभी तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है तथा नए सत्र 2022-23 में 16523 का भौतिक सत्यापन शेष हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ऐसे बच्चे जो निजी व सरकारी विद्यालयों में और आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत हैं, उनके वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अध्ययन प्रमाण पत्र ई-मित्र सेवा के माध्यम से पालनहार पोर्टल पर अपलोड कराने होंगे साथ ही पालनहारों के द्वारा भी ई-मित्र केन्द्र पर स्वयं का बायोमेट्रिक सत्यापन कराना आवश्यक है। इसके अभाव में भुगतान किया जाना संभव नहीं हो पाएगा। अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी विभागीय कार्यालयों में सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना-भूमि विवरण दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य
उदयपुर, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभार्थियों व कृषकों का भूमि विवरण रिकार्ड का सत्यापन किया जाएगा। कई कृषकों के भूमि विवरण खाली या अपूर्ण की स्थिति में समस्त किसानो का डाटा सत्यापन नहीं हुआ है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि वर्तमान में उदयपुर जिले में अब तक 82 प्रतिषत कृषकों का ही भूमि विवरण पोर्टल पर अपलोड हुआ है, जबकि अब भी 43356 कृषकों की भूमि का विवरण खाली या अपूर्ण होने से सत्यापन शेष हैं।
जिला नोडल अधिकारी आलोक चौधरी ने बताया कि भूमि विवरण ऑनलाईन पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से काश्तकारों को योजना में अपात्र घोषित किया जायेगा। सत्यापन से वंचित कृषकों की सूची तहसील स्तर से तैयार कर प्रत्येक पटवारी हल्का को उपलब्ध करवा दी गई है। काष्तकार अपना नाम सूची में देखकर संबंधित पटवारी हल्का को अपना भूमि विवरण उपलब्ध करवायें, जिससे कृषक का भूमि विवरण पूर्ण कर पोर्टल पर अपडेट किया जाकर पात्र काश्तकार की श्रेणी में रखा जा सकेगा। कृषक द्वारा भूमि विवरण दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर अपात्र घोषित किया जाकर वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!