पोषण माह के तहत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर दिया कुपोषण भगानें का संदेश

पोषण पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को

 उदयपुर 22 सितम्बर 2022 केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, भारत सरकार, उदयपुर एवं महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा उदयपुर जिले की मावली पंचायत समिति की घासा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार में पोषण माह के अन्तर्गत आज गुरूवार को महिलाओं के बीच रंगोली, पोष्टिक व्यंजन, स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ गर्भवती मां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डा0 विशाखा पिचौलिया एवं महिला पर्यवेक्षक रेखा देवड़ा ग्राम पंचायत घासा के सरपंच गोवर्धन सालवी, पंचायत समिति सदस्य मोनिका साल्वी तथा पोषण अभियान की ब्लाक कार्डिनेटर ऋतु कुंवर राठौड़ कों प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में शामिल किया गया उन्होनें सभी परीक्षण कर प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की।

इस अवसर पर पोषण जागरूकता पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा नें पोषण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय द्वारा 01 से 30 सितम्बर तक पांचवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसकी थीम महिला एवं स्वास्थ्य व बच्चा और शिक्षाा रखी गई है। उन्होनें कहा कि कुपोषण को दूर करनें के लिए शुक्रवार को घासा ग्राम पंचायत के हनुमान पार्क में विशेष जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेंक विभागों के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधी हिस्सा लेंगें।

 इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मावली की महिला पर्यवेक्षक रेखा देवड़ा नें पोषण अभियान का उदेश्य कुपोषण की समस्या पर प्राथमिकता के आधार पर काबू पाना है। उन्होनें कहा कि इसके लिए सरकार नें पोषण 2.0 के तहत पोषक तत्व, वितरण, पहुंच व परिणाम को सुदृढ बनानें व स्वास्थय कल्याण व रोग व कुपोषण के प्रतिरोध की क्षमता बढानें पर घ्यान केन्द्रीत किया गया है।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डा0 विशाखा पिचौलिया नें कुपोषण की रोकथाम के उपाय पर विचार वयक्त किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घासा के सरपंच गोवर्धन सालवी, पंचायत समिति सदस्य मोनिका साल्वी तथा पोषण अभियान की ब्लाक कार्डिनेटर ऋतु कुंवर राठौड़ स्वयं सेवी संस्था सेवा मन्दिर के फील्ड मोनिटर चंचल वेष्णव व पंकज नागद, एएनएम मिनीमोल नें भी विचार व्यकत किए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!