UdaipurViews

दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हील चैयर, बैसाखी का किया गया वितरण

दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हील चैयर, बैसाखी का किया गया वितरण

समाज कल्याण सप्ताह का समापन उदयपुर, 7 अक्टूबर। समाज कल्याण सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशक्त कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन समारोह शुक्रवार को नारायण सेवा संस्थान लियो का गुड़ा, बड़ी में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि समारोह में दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को अपने विधिक अधिकारों एवं कानून की जानकारी दी गई तथा विभाग द्वारा जिले में संचालित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से  संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।…
Read More
पीएम किसान सम्मान निधि योजना-प्रदेश के 77.50 लाख किसानों को विभिन्न किश्तों में 13614 करोड़ की राशि जारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना-प्रदेश के 77.50 लाख किसानों को विभिन्न किश्तों में 13614 करोड़ की राशि जारी

पात्र किसानों को दिसंबर माह तक ई-केवाईसी कराना होगा जरूरी ई-केवाईसी के अभाव में किश्त का लाभ किसान को नहीं मिल पाएगा जयपुर 07, अक्टूबर। प्रदेश के 77.50 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में विभिन्न किश्तों में अब तक 13614.63 करोड़ राशि जारी की गई हैं। योजना में 82.02 लाख कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिनमें से 77.50 लाख कृषकों को भारत सरकार द्वारा वर्तमान में सक्रिय लाभार्थियों की वास्तविक पात्रता की जांच के लिए भूमि विवरण सत्यापन एवं ई-केवाईसी कराने के लिए निर्देशित किया गया है। रजिस्ट्रार सहकारिता एवं स्टेट नोडल अधिकारी पीएम किसान श्री…
Read More
हर व्यक्ति महात्मा गांधी के विचारों से लें प्रेरणा – पूर्व सांसद मीणा

हर व्यक्ति महात्मा गांधी के विचारों से लें प्रेरणा – पूर्व सांसद मीणा

गांधी सप्ताह: अहिंसा का संदेश देने पीस मैराथन में फतहसागर पर दौड़े युवा उदयपुर 7 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गांधी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे फतेहसागर की पाल पर अहिंसा का संदेश देने के लिए पीस मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र शामिल हुए। मैराथन को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेराथन के दौरान विद्यार्थियों ने अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।  गांधी के बताए मार्ग…
Read More
अवैध शराब के विरूद्ध विशेष निरोधात्मक अभियान

अवैध शराब के विरूद्ध विशेष निरोधात्मक अभियान

दो दिन में प्रदेशभर में कार्रवाइयों में 269 मामले दर्ज, 149 गिरफ्तार उदयपुर, 7 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध शराब के विरूद्ध विशेष निरोधात्मक कार्रवाई के तहत बुधवार से जीरो टॉलरेंस अभियान प्रारम्भ किया गया है। अभियान के शुरुआती दो दिन में ही प्रदेशभर मे ताबड़तोड़ कार्रवाइयां करते हुए 269 प्रकरण दर्ज किए गए और 149 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी आयुक्त ने बताया कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दो दिन में पूरे प्रदेश में 2631 स्थानों पर धावे आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 269 मामले दर्ज किए गए जिनमें 35 विशेष…
Read More
प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022-ग्रुप-ए के प्रवेश-पत्र जारी, ग्रुप-बी के परीक्षा जिले की सूचना एसएसओ पर उपलब्ध

प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022-ग्रुप-ए के प्रवेश-पत्र जारी, ग्रुप-बी के परीक्षा जिले की सूचना एसएसओ पर उपलब्ध

जयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत ग्रुप-ए में सम्मिलित विषयों के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। इसके साथ ही ग्रुप-बी के परीक्षा जिले की जानकारी भी एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ आइडी के सिटीजन ऐप्स में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का चयन कर भी प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।…
Read More
हरियाणा का कण कण बोला-जय अग्रसेन जय अग्रोहा जय अग्रवाल

हरियाणा का कण कण बोला-जय अग्रसेन जय अग्रोहा जय अग्रवाल

अग्र साम्राज्य अग्रोहाधाम में लक्खी मेला शुरू, लाखों टेकेंगे मत्था बाहुबली-छत्रपति अग्रसेन का सजा दरबार-श्रद्धालुओं की लगी कतार देश-विदेश से शामिल होंगे- उद्योगपति, विधायक मंत्री-अग्र विभूतियां उदयपुर, 7 अक्टूबर। हरियाणा के हिसार स्थित छत्रपति महाराजा अग्रसेन भगवान के अग्र साम्राज्य की राजधानी अग्रोहा धाम के पुर्नराधार के 39वें वार्षिक लक्खी मेले का चरमोत्कर्ष आश्विन की शरद पूर्णिमा रविवार 9 अक्टूबर 2022 को प्रातः 6 बजे शक्ति सरोवर में स्नान के साथ प्रारम्भ होगा। किंवदती है कि अग्र शक्ति सरोवर में डुबकी लगाने से स्नान करने से एक और सभी आदी-व्यादी, रोग-दोश बीमारियों आदि का नाश होता है वहीं पित्तरों की…
Read More
विद्यापीठ की मेजबानी में महिला वेस्ट जॉन इंटर युनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता आगामी दिसम्बर माह में

विद्यापीठ की मेजबानी में महिला वेस्ट जॉन इंटर युनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता आगामी दिसम्बर माह में

40 विश्वविद्यालयों के 800 महिला हॉकी खिलाड़ी लेंगी भाग उदयपुर 07 अक्टुबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के स्पोट्स की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यापीठ की मेजबानी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त 2022-23 महिला  वेस्ट जॉन इंटर युनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता दिसम्बर माह के तीसरे सप्ताह में कराने का निर्णय किया गया। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता में 40 विश्वविद्यालयों की 800 महिला हॉकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। संस्थान को अब तक 25 विश्वविद्यालय की स्वीकृति अभी तक आ चुकी है।…
Read More
पीस मैराथन का हुआ आयोजन

पीस मैराथन का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़, 7 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती सप्ताह के तहत शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को पीस मैराथन का आयोजन नगर परिषद से कोर्ट परिसर के बाहर भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल तक किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद तेली एवं आयुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने रैली को झंडी दिखाकर व्हिसल बजा कर रवाना किया। मैराथन गांधी चौराहे पर गांधीजी की प्रतिमा के चक्कर लगाकर कोर्ट परिसर के बाहर भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पहुंची, जहां पर आयुक्त जितेंद्र मीणा ने आज के इस…
Read More
राजस्थान लागू करेगा हाइड्रोजन नीति- उद्योग मंत्री

राजस्थान लागू करेगा हाइड्रोजन नीति- उद्योग मंत्री

जयपुर, 7 अक्टूबर। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान देश में पहला प्रदेश होगा जो ग्रीन हाइड्रोजन नीति को लागू करेगा। श्रीमती रावत शुक्रवार को जेईसीसी में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के अंतर्गत आयोजित फ्यूचर रेडी सेक्टर कॉन्क्लेव- एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती रावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य ने अक्षत ऊर्जा के क्षेत्र मे  अभूतपूर्व प्रगति की है। आज राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र मे  पूरे देश में प्रथम है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों पर…
Read More
नाथद्वारा में 9 दिवसीय महोत्सव के साथ होगा विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास स्वरूपम‘‘ का लोकार्पण

नाथद्वारा में 9 दिवसीय महोत्सव के साथ होगा विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास स्वरूपम‘‘ का लोकार्पण

उदयपुर। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा जिसकी ऊंचाई 369 फीट का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से होगा शुरू। 9 दिवसीय कार्यक्रम के बीच शिव प्रतिमा का लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन, जिसमें देश-विदेश सहित कई गणमान्य लोग भाग लेंगे। शिव प्रतिमा का निर्माण संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल द्वारा कराया है। शिव प्रतिमा स्थल नाथद्वारा पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पालीवाल ने बताया राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी की पावन धरा पर 369 फीट की विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास स्वरूपम‘‘ का लोकार्पण उत्सव 29…
Read More
error: Content is protected !!