महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन “बेटियां बने कुशल” का आयोजन करेगा
PIB दिल्ली । महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 11 अक्टूबर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका (एनटीएल) में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन "बेटियां बने कुशल" का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मंत्रालयों और विभागों के बीच एकजुटता पर जोर दिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लड़कियां अपने कौशल का निर्माण करने के साथ-साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कार्यबल में प्रवेश करें, जहां ऐतिहासिक रूप से लड़कियों का प्रतिनिधित्व कम रहा है। इस…
