UdaipurViews

कलक्टर अंकल से दिवाली गिफ्ट पाकर बच्चों के खिले चेहरे

कलक्टर अंकल से दिवाली गिफ्ट पाकर बच्चों के खिले चेहरे

जिला कलक्टर पहुंचे आसरा विकास संस्थान, बच्चियों को दिया दिवाली गिफ्ट चित्तौड़गढ़, 20 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल गुरुवार को श्री आसरा विकास संस्थान में बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां बांटने पहुंचे। यहां जिला कलक्टर करीब एक घंटा रुके और इस दौरान एक-एक बच्ची के पास जाकर दिवाली गिफ्ट के रूप में ड्रेस, मिठाई और पटाखे बांटे। जिला कलक्टर ने सभी बच्चियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और दिवाली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाने को कहा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्री मालवीय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांझू ने…
Read More
इंटरनेशनल शेफ डे मनाया

इंटरनेशनल शेफ डे मनाया

उदयपुर, 20 अक्टूबर | इंटरनेशनल शेफ डे पर नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों और भोजनालय के कार्मियों को भोजन बनाने के विभिन्न तरीकों और डिशेज की जानकारी जाने माने शेफ के द्वारा दी गई |  इस मौके पर संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने लेक पैलेस के शेफ मनीष जोशी, गणेश, हेमन्त और ताज फतह प्रकाश के मैनेजर दिलीप नायर , शोभना गुप्ता , हेमन्त का पगड़ी दुप्पटे से अभिनन्दन भी किया |
Read More
धन्वन्तरि सप्ताह में निःशुल्क डायबिटीज जांच आज

धन्वन्तरि सप्ताह में निःशुल्क डायबिटीज जांच आज

उदयपुर 20 अक्टूबर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार उदयपुर में धन्वंतरी आरोग्य सप्ताह के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार स्वस्थ जीवन शैली जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। शुक्रवार 21 अक्टूबर को इसी कड़ी में निःशुल्क डायबिटीज जांच की जाएगी। औषधालय प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी औदीच्य ने बताया कि धन्वन्तरि सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित पंचकर्म शिविर में  आमजनों को स्वास्थ्य लाभ के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार इस सप्ताह के तहत विभिन्न स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों के साथ लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।…
Read More
उदयपुर के एतिहासिक महत्व व आधुनिक परिपेक्ष्य में नगर का विकास विषय पर संवाद

उदयपुर के एतिहासिक महत्व व आधुनिक परिपेक्ष्य में नगर का विकास विषय पर संवाद

उदयपुर 20 अक्टूबर। भारतीय सांस्कृतिक निधि के उदयपुर स्कंध द्वारा अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज, नई दिल्ली के साझे में होटल विरासत में अमेरिकी विश्वविद्यालय पेन्स्लेवानिया के लाउडर इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एंड इंटरनेशनल स्टडीज संकाय के छात्रों के एक दल के लिए उदयपुर के एतिहासिक महत्व और आधुनिक परिपेक्ष्य में नगर का विकास और आने वाली बाधाएं तथा उनके निराकरण पर संवाद कार्यक्रम हुआ। चेप्टर के वरिष्ठ आजीवन सदस्य सतीश श्रीमाली, पूर्व अतिरिक्त चीफ टाउन प्लानर, राजस्थान ने तथ्यों सहित उदयपुर में संचालित स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किए कार्यों और आने वाली बाधाओं के निराकरण पर व्याख्यान दिया गया…
Read More
स्वरूप सागर घाट पर सफाई कार्यक्रम

स्वरूप सागर घाट पर सफाई कार्यक्रम

उदयपुर, 20 अक्टूबर। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्पेशल कैम्पेन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में कार्यालय के परामर्शक व समस्त स्टाफ, स्वयं सेवकों के साथ स्वरूप सागर झील, उदयपुर के स्वरूप सागर घाट पर श्रमदान किया गया। परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि घाट पर पसरा हुआ प्लास्टिक, पूजा सामग्री व पानी में मौजूद जलीय घास को हटा कर निर्धारित स्थान पर एकत्रित किया गया। श्रमदान में केन्द्र के सुनील भण्डारी, हितेश पानेरी, हिरालाल औदिच्य, अभीक सरकार, कमल माली, दिनेश कसारा, विश्वास घारु, भगवतीलाल गमेती व अन्य ने भाग लिया। पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र में उदयपुर के झीलों…
Read More
टीएडी के प्रमुख शासन सचिव रहे सराड़ा और सलूंबर क्षेत्र के दौरे पर

टीएडी के प्रमुख शासन सचिव रहे सराड़ा और सलूंबर क्षेत्र के दौरे पर

आवासीय विद्यालयों व आश्रम छात्रावासों का किया निरीक्षण जनजाति अंचल में शैक्षिक संसाधनों को बेहतर बनाने के दिए निर्देश उदयपुर, 20 अक्टूबर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता मंगलवार को उदयपुर के जनजाति क्षेत्र सराड़ा व सलूंबर क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने इन क्षेत्रों में विभाग के आवासीय वि़द्यालयों व आश्रम छात्रावासों के साथ अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जनजाति शिक्षण संस्थाओं में तकनीकी नवाचारों के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त व संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट व अन्य अधिकारियों के साथ…
Read More
बजट वर्ष 2023-24 से पूर्व जनजाति विकास के सुझावों व प्रस्तावों पर हुई चर्चा

बजट वर्ष 2023-24 से पूर्व जनजाति विकास के सुझावों व प्रस्तावों पर हुई चर्चा

उदयपुर, 20 अक्टूबर। जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने गुरुवार को टीएडी सभागार में हितधारकों एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बजट वर्ष 2023-24 से पूर्व आयोजित इस बैठक में जनजाति क्षेत्रों में विकास संबंधी सुझाव व प्रस्तावों पर चर्चा की गई। टीएडी मंत्री बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति तबके के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास के लिए बजट व संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बैठक में आए हितधारकों से जनजाति क्षेत्रों में सुविधा विस्तार एवं विकास संबंधी चर्चा करते संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सुझाव व प्रस्तावों के आधार पर…
Read More
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक-जनप्रतिनिधियों ने उठाई जनहित से जुडे़ मुद्दे

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक-जनप्रतिनिधियों ने उठाई जनहित से जुडे़ मुद्दे

 चित्तौडगढ़, 20 अक्टूबर। जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रमुख धाकड़ ने पिछले दिनों बेमौसम बारिश की वजह से जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उन्होंने जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाया जाए। इस पर जिला कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल ने आश्वासन दिया कि सरकार और जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और किसानों को फसल खराबे का नियमानुसार…
Read More
हथकढ़ शराब बनाने की चालू भट्टी बरामद

हथकढ़ शराब बनाने की चालू भट्टी बरामद

उदयपुर, 20 अक्तूबर। आबकारी विभाग के विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत रेड, गश्त और नाकाबंदी की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को आबकारी निरोधक दल के आबकारी अधिकारी विजय जोशी और प्रहराधिकारी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में संयुक्त कार्यवाही की गई। सलूंबर क्षेत्र के एकलव्य नगर सराड़ी में दो प्रकरण दर्ज किए गए। एक प्रकरण में 8 बोतल हथकढ़ शराब बरामद कर काना पिता भगा भील को गिरफ्तार किया गया। दूसरे प्रकरण में एक हथकढ़ शराब बनाने की चालू भट्टी मय उपकरण, 7 बोतल हथकढ़ शराब और 15 लीटर उबली महुआ वाश बरामद की गई। मौके से अभियुक्त…
Read More
पुलिस विभाग में 500 मोबाईल यूनिट्स का होगा गठन

पुलिस विभाग में 500 मोबाईल यूनिट्स का होगा गठन

- इस सेवा को डायल 100/112 से जोड़ा जाएगा - प्रत्येक यूनिट में तैनात होंगे 1 हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल जयपुर, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर 500 नवीन मोबाईल यूनिट्स के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, इन मोबाईल यूनिट्स को अभय कमांड सेंटर (डायल 100/डायल 112) से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक यूनिट के लिए 1 हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल तैनात होंगे। इस प्रकार 24 घंटे हेतु 3 हैड कांस्टेबल व 6 कांस्टेबल की आवश्यकता होगी। यूनिट्स के…
Read More
error: Content is protected !!