UdaipurViews

जी-20 शेरपा बैठक-संबंधित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर कलक्टर ने लगाया प्रतिबंध

जी-20 शेरपा बैठक-संबंधित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर कलक्टर ने लगाया प्रतिबंध

उदयपुर, 30 नवंबर। उदयपुर जिले में आगामी 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक प्रस्तावित जी-20 शेरपा की बैठकों के आयोजन के तहत देश-विदेश के विशिष्ट व अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट (कलक्टर) ताराचंद मीणा ने संबंधित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेशानुसार अतिविशिष्ट जनों की मौजूदगी में आयोजित बैठकों की संवदेनशीलता देखते हुए तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने  उदयपुर शहर में होटल फतह प्रकाश, होटल लीला, उदयविलास जेटी, होटल लेक पैलेस व शिल्पग्राम के आस-पास के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में…
Read More
बीसूका राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने ली समीक्षा बैठक

बीसूका राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने ली समीक्षा बैठक

बीसूका व फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी रहे उदयपुर-डॉ. चंद्रभान उदयपुर, 30 नवंबर। 20 सूत्री कार्यक्रम के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने जिला परिषद सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं के साथ विभिन्न फ्लैगशिप कार्यक्रमों की प्रगति पर समीक्षा की और इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक की रैंकिंग के अनुसार उदयपुर का स्थान प्रदेश के टॉप 5 जिलों में होने पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उदयपुर को अग्रणी शहरों…
Read More
बैंकिंग कार्यों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

बैंकिंग कार्यों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

उदयपुर, 30 नवंबर। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशानुसार देश के सभी जिलों में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक मार्गदर्शी बैंक के सहयोग से सभी बैंकों के द्वारा “गहन उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किये गए। उदयपुर जिले में इस अभियान में आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा 10 अलग-अलग कार्यक्रमों में करीब 550 ग्रामीण एवं शहरी युवाओं, महिलाओं, प्रशिक्षुओं व क्षेत्रीय व्यापारियों व उपभोक्ताओं को साइबर फ्रॉड, एटीएम मशीन से पैसे निकालते वक्त सावधानी बरतने संबंधी जानकारी, बैंकिंग लोकपाल अदि के बारे में जानकारी दी गई। आरसेटी के शरद माथुर ने बताया कि यह कार्यक्रम झाड़ोल, लसाडिया, कोटड़ा अदि जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव-डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपोजिटरी के अंतर्गत कहानी एकत्रीकरण पर हुई कार्यशाला

आजादी का अमृत महोत्सव-डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपोजिटरी के अंतर्गत कहानी एकत्रीकरण पर हुई कार्यशाला

उदयपुर, 30 नवंबर। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डीडीआर परियोजना पर स्वतंत्रता सैनानियों की जानकारी को संग्रहण करने व अभिलेखन के लिए हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि ओटीसी की संयुक्त निदेशक सुश्री ज्योति ककवानी, विशिष्ट अतिथि डॉ. जीवन सिंह खरकवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर के परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने सभी संभागियों व अतिथियों का स्वागत किया। सीसीआरटी नई दिल्ली के उपनिदेशक डॉ. राहुल कुमार ने कार्यशाला के लक्ष्य एवं उदेश्य के बारे में विस्तृत…
Read More
जी-20 के संयुक्त सचिव आज से उदयपुर में

जी-20 के संयुक्त सचिव आज से उदयपुर में

उदयपुर, 30 नवंबर। जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू गुरुवार 1 दिसंबर को वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे यहां 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा मीटिंग की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने श्री नायडू की इस यात्रा के मद्देनजर समन्वय एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है। ओम बिरला 2 को उदयपुर में उदयपुर, 30 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार 2 दिसंबर को प्रातः 8.30 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर डूंगरपुर…
Read More
नगर निगम के पथ विक्रेता समिति सदस्य चुनाव के लिए मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण

नगर निगम के पथ विक्रेता समिति सदस्य चुनाव के लिए मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर, 30 नवंबर। नगर निगम उदयपुर के पथ विक्रेता समिति सदस्य चुनाव के लिए गठित मतदान दलों को निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम के निर्देशन में प्रशिक्षक महामाया प्रसाद चौबीसा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने मतदान दलों को चुनाव के संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए 2 दिसंबर को होने वाले चुनाव में पूर्ण सतर्कता बरतने की बात कही। नगर निगम से जिला परियोजना अधिकारी शैल सिंह सोलंकी ने इस दौरान पांच मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गुरुवार 1 नवंबर को यह मतदान दल मतदान हेतु मतदान केंद्रों को प्रस्थान करेंगे। मतदान दलों की रवानगी पार्षद…
Read More
संभाग स्तरीय अमृता हाट का समापन

संभाग स्तरीय अमृता हाट का समापन

उदयपुर, 30 नवंबर। उदयपुर के फतह स्कूल में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का समापन बुधवार को समारोह पूर्वक हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा ने विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को प्रोत्साहित किया और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और वे आत्मनिर्भर बनती है। उन्होंने  अमृता हाट का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश चन्द्र ने भी विचार रखे। अंत में महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय…
Read More
मोनिका को मिली पीएच.डी. की उपाधि

मोनिका को मिली पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर  30 नवम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने मोनिका श्रीमाली को मैनेजमेंट संकाय में ‘‘ वित्तीय समावेशन और ग्रामीण जनता के सतत विकास का अध्ययन - उदयपुर संभाग की चयनित तहसीलों के विशेष संदर्भ में ’’ विषय पर शोध कार्य करने पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. श्रीमाली ने अपना शोध कार्य  डॉ. रीरू राठौड़ के निर्देशन में किया।
Read More
 ‘‘मेवाड़ वागड़ के स्वतंत्रता सेनानी: व्यक्तित्व एवं कृतित्व ’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार को

 ‘‘मेवाड़ वागड़ के स्वतंत्रता सेनानी: व्यक्तित्व एवं कृतित्व ’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार को

उदयपुर  30 नवम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अन्तर्गत संचालित इतिहास एवं संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे महाविद्यालय के सभागार में ‘‘ मेवाड़ वागड़ के स्वतंत्रता सेनानी - व्यक्तित्व एवं कृतित्व ’’ ( 1857 - 1978 ई. ) विषयक पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ  मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, मुख्य वक्ता आईसीएचआर नई दिल्ली के निदेशक डॉ. राजेश कुमार, अधिष्ठाता सुमन पामेचा करेगे। संगोष्ठी निदेशक डॉ. हेमेन्द्र चौधरी ने बताया कि संगोष्ठी में मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित राजस्थान के सभी विवि…
Read More
नारायण सेवा द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप में दिव्यांग बना रहे नित नए रिकॉर्ड

नारायण सेवा द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप में दिव्यांग बना रहे नित नए रिकॉर्ड

चैंपियनशिप का तीसरा दिन: यूपी के शैलेष यादव का लगातार तीसरा शतक,यूपी ग्रुप सी में सिरमौर उदयपुर,30 नवम्बर। ये क्रिकेट की ही जंग नहीं लड़ रहे बल्कि इनकी जिंदगी भी किसी जंग से कम नहीं है। किसी को वाहन ने टक्कर मार दी, कोई गलत दवा खाने से पैरालाइज हो गया और कोई जन्म से ही स्पाइन और पांवों से कमजोर है। लेकिन इरादे इतने  फौलादी है के आसमान में छेद कर दे । ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यू सी आई और राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रही…
Read More
error: Content is protected !!