UdaipurViews

अंगदान महादान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

अंगदान महादान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 3 दिसंबर। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानी चौहट्टा में अंगदान महादान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं विशेषज्ञ श्रीमती शमीन हुसैन ने विद्यार्थियों को मानव जीवन में अंगदान के महत्व के बारे में बताया और छात्रों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।  पुनीत जैन ने भी अपने विचार रखे । संस्था प्रधान श्रीमती ईशा धर्मावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
Read More
शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम

शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम

उदयपुर, 3 दिसंबर। राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत शनिवार को भोइयों की पचोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक रखी गई। पचोली सहित उखलिया घाटी, फलासिया आदि के अभिभावक पहुंचे। कक्षा 3 से 8 वीं तक के बालकों के अभिभावकों ने उपस्थित होकर जहां विद्यार्थियों के परिणाम को जाना वहीं उनकी उपस्थिति और दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। प्रत्येक कक्षा के शिक्षक, शिक्षिका ने बालक की नियमित उपस्थिति सहित अध्ययन के स्तर और अन्य पक्षों की जानकारी दी। यह जानकारी संस्था प्रधान देशपाल सिंह शेखावत ने दी। आयोजन में…
Read More
मूक बधिर छात्राओं के साथ मनाया दिव्यांगजन दिवस

मूक बधिर छात्राओं के साथ मनाया दिव्यांगजन दिवस

उदयपुर, 3 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं थियोसोफिकल सोसायटी द्वारा मुक बधिर छात्राओं के साथ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया। जिसमे जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमंत खटीक और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली ने छात्राओं को मतदान पंजीकरण की जानकारी दी और मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई, साथ ही बच्चियों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर विभागीय छात्रावास अधीक्षक भरत नागदा, संस्थान के व्यवस्थापक अर्जुन सिंह, वार्डन सोनिया रावत उपस्थित रहे।
Read More
उदयपुर के आईए मेनारिया हुए सम्मानित

उदयपुर के आईए मेनारिया हुए सम्मानित

उदयपुर, 3 दिसंबर। राज्य सरकार के विशेष योग्यजन निदेशालय की ओर से शनिवार को जयपुर मे आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह मे उदयपुर जि़ले के सूचना सहायक प्रकाश मेनारिया को राजकीय सेवा मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं शासन सचिव समित शर्मा ने मेनारिया को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Read More
लेकसिटी में आज 20 से ज्यादा देशों से पहुंचेंगे परदेसी पाँवणे

लेकसिटी में आज 20 से ज्यादा देशों से पहुंचेंगे परदेसी पाँवणे

विदेश मंत्रालय व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप उदयपुर 3 दिसंबर। लेकसिटी में जी 20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन के लिए शनिवार को जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय से आए अधिकारियों के दलों ने अलग-अलग स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। नायडू पहुंचे एयरपोर्ट विदेश मंत्रालय के जी 20 सचिवालय के संयुक्त निदेशक सचिव नगराज नायडू ने एयरपोर्ट पहुंचकर यहां पर विदेशी अतिथियों के लिए  स्वागत के लिए पर्यटन विभाग, एयरपोर्ट और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित किए गए विभिन्न फ्लेक्स…
Read More
भारत को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, सनातन मूल्यों को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का अद्भूत अवसर – प्रो. सारंगदेवोत

भारत को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, सनातन मूल्यों को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का अद्भूत अवसर – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर  03 दिसम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अन्तर्गत संचालित अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में ‘‘ जी20 शिखर सम्मेलन का भारत पर राजनेतिक एवं आर्थिक प्रभाव ’’ विषयक पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता देवी अहिल्या विवि इन्दौर के प्रो. गणेश कावड़िया ने कहा कि जी20 की बैठक में वित्तीय एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के लिए आर्थिक असंतुलन, जलवायु परिवर्तन, आय की असमानता , युक्रेन युद्ध जैसी समस्याओं का निदान तीन मॉडल तकनीक परिवर्तन, पूंजी संरचना में…
Read More
उदयपुर एयरपोर्ट पर जी-20 समिट के मेहमानों का मारवाड की पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत करेंगे बीकानेर के रौबिले एवं लोक कलाकार

उदयपुर एयरपोर्ट पर जी-20 समिट के मेहमानों का मारवाड की पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत करेंगे बीकानेर के रौबिले एवं लोक कलाकार

उदयपुर में 4 से 7 दिसंबर की शाम को विभिन्न राजस्थानी कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा उदयपुर एयरपोर्ट पर शानदार ब्रांडिंग राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकार देगे प्रस्तुति जी-20 समिट की प्रथम शेरपा बैठक में आने वाले देशी विदेशी मेहमानों पर राजस्थानी संस्कृति की छाप छोड़ेंगे लोक कलाकार उदयपुर, 3 दिसम्बर। शहर में रविवार से आरम्भ होने जा रही जी-20 समिट की प्रथम शेरपा बैठक में आनेे वाले विभिन्न देशों के शेरपा, राजदूत एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों के पारम्परिक तरीके से अगवानी करने के लिए राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग ने जोर शोर से तैयारी पूरी…
Read More
परदेसी पाँवणों के लिए पलक-पाँवड़े बिछा कर बैठा है पूर्व का वेनिस

परदेसी पाँवणों के लिए पलक-पाँवड़े बिछा कर बैठा है पूर्व का वेनिस

विशेष स्टोरी: जी-20 शेरपा बैठक के संदर्भ में जी-20 शेरपा बैठक की मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं उदयपुर उदयपुर, 3 दिसंबर। शौर्य और स्वाभिमान की धरा, देश- दुनिया में पूर्व का वेनिस और झीलों की नगरी के रूप में ख्यात उदयपुर आज जी-20 शेरपा बैठक की मेजबानी को लेकर उत्साहित है। विश्व की प्राचीनतम अरावली पर्वत श्रृंखला की गोद में बसे हुए हमारे उदयपुर का न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि यहां के हर आम व्यक्ति का रोम-रोम इस धरा पर आने वाले परदेसी पाँवणों के स्वागत को पुलकित है। दुल्हन की तरह सजी लेकसिटी इस आयोजन से जुड़े शासन-प्रशासन ने…
Read More
तेरापंथ महिला मंडल का द पावर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला सम्पन्न- निंदा उसी की होगी जो जिंदा है- मुनि ‘मेधांश’

तेरापंथ महिला मंडल का द पावर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला सम्पन्न- निंदा उसी की होगी जो जिंदा है- मुनि ‘मेधांश’

उदयपुर. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल के बैनर तले जैन स्थानक अहिंसापुरी में शासनश्री मुनि श्री सुरेश कुमार जी के सान्निध्य में द पावर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला सम्पन्न हुई। “हो संकल्प सत्य शिव सुंदर ऊँची एक उड़ान भरे” प्रेरणा गीत से शुरू हुई कार्यशाला  को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- जीवन एक अनदेखी यात्रा है। यहाँ रोज नए पहलुओं से मुलाकात होगी । जब भी कुछ सही नहीं हो रहा हो तो याद रखे कि इ.सी.जी में टेढ़ी लाइनों का मतलब है कि हम जी रहे हैं। छोटी सोच और…
Read More
नारायण सेवा संस्थान के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नारायण सेवा संस्थान के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

यूपी बना चैंपियन उदयपुर 03 दिसंबर। नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप का तीसरा संस्करण शनिवार को विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ झीलों की नगरी उदयपुर में सम्पन्न हो गया। नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सप्तदिवसीय टूर्नामेंट में उत्तरप्रदेश ने हरियाणा को आसानी से पराजित कर चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। हरियाणा उपविजेता रहा। गत चैंपियन पंजाब इस बार लीग मैच में ही होड़ से बाहर हो गया था। नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट को पहली बार गिनीज बुक ऑफ…
Read More
error: Content is protected !!