UdaipurViews

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर, 5 दिसंबर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत विश्व मृदा दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव एवं जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में डॉ.बहादुर सिंह ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए मृदा के सेम्पल के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं संस्था प्रमुख डॉ. पी.सी. भटनागर ने मृदा स्वास्थ्य के लिए पशुधन की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यशाला में डॉ. भगवत सिंह एव संजय धाकड़ द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती एवं इससे मृदा पर होने वाले लाभकारी प्रभावों…
Read More
6 व 7 दिसंबर को आमजन के लिए बंद रहेगा कुम्भलगढ़ दुर्ग

6 व 7 दिसंबर को आमजन के लिए बंद रहेगा कुम्भलगढ़ दुर्ग

उदयपुर, 5 दिसंबर। उदयपुर में चल रहे जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न देशों के शेरपा के प्रस्तावित कुम्भलगढ़ दुर्ग भ्रमण के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली के निर्णयानुसार 6 व 7 दिसंबर को आमजन का कुम्भलगढ़ दुर्ग मेें प्रवेश वर्जित रहेगा। विभाग के जोधपुर मण्डल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. बीरी सिंह ने राजसमन्द जिला प्रशासन व उपखण्ड अधिकारी कुम्भलगढ़ को निर्देश दिए कि वे इसकी पालना सुनिश्चित कराएं तथा दुर्ग के आसपास संचालित सभी होटल संचालकों व टेक्सी मालिकों को भी पाबंद करें कि 6 व 7 दिसंबर दुर्ग भ्रमण प्रयोजनार्थ किसी…
Read More
निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर शुरु

निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर शुरु

उदयपुर 5 दिसंबर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार में निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर का शुभारम्भ सोमवार को उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. पप्पूलाल मीणा, मुख्य आबकारी अधिकारी वृद्धिचंद गर्ग, शिविर प्रभारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य द्वारा भगवान धन्वन्तरि को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ पप्पूलाल मीणा ने बताया कि आमजन को आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से होने वाले लाभ को पहुंचाने के उद्देश्य से पंचकर्म शिविरों का आयोजन प्रतिमाह किया जा रहा है। शिविर में 65 रोगियों को पंचकर्म चिकित्सा परामर्श दिया गया। जिसमे सायटिका, कमर दर्द,…
Read More
जी 20 शेरपा बैठक का अनोखा पल-राजस्थानी साफे में बंधे दुनिया के 29 देश

जी 20 शेरपा बैठक का अनोखा पल-राजस्थानी साफे में बंधे दुनिया के 29 देश

दरबार हॉल में चली मैराथन जी-20 बैठक में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा उदयपुर 5 दिसम्बर। सोमवार को सुबह से शाम तक ताज फतेह प्रकाश पैलेस के दरबार हॉल में जी-20 शेरपा बैठक का दौर चला। प्रातः 8.30 बजे बैठक की शुरुआत करते हुए भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग सचिव अजय सेठ द्वारा फायनेंस ट्रेक पर ओवरव्यू प्रस्तुत किया गया। प्रातः 9 बजे से टेक्नीकल ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा हुई जिसमें डिजिटल इकोनोमी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर चर्चा हुई। इसके पश्चात ग्रीन…
Read More
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 17 दिसंबर से

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 17 दिसंबर से

उदयपुर 5 दिसंबर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 17 दिसंबर से 2 जनवरी 2023 तक टाउन हॉल नगर निगम प्रांगण में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से लाभान्वित खाद्य संस्थाएं, समितियां एवं वित्त पोषित ग्राम उद्योग इकाइयों के उत्पादित माल को विक्रय करने हेतु बाजार उपलब्ध कराया जाएगा संभाग अधिकारी खादी एवं प्रदर्शनी संयोजक गुलाब सिंह गरासिया ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी की गठित आयोजन कमेटी द्वारा कुल प्रदर्शनी अवधि का…
Read More
शादी से पहले भागी दुल्हन, उदयपुर में प्रेमी संग पकड़ी गई

शादी से पहले भागी दुल्हन, उदयपुर में प्रेमी संग पकड़ी गई

दो बहनों की एक साथ थी शादी, बारात बैरंग लौटी -सुभाष शर्मा  उदयपुर, संवाद सूत्र। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के कंबोइया बस्ती में बीत रात बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां एक परिवार की दो बहनों की शादी एक साथ दो सगे भाइयों से होनी थी। दूल्हे घोड़ी चढ़कर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंच चुके थे लेकिन पता लगा कि छोटी दुल्हन लापता है। पहले तो उसकी घर में तलाशी ली लेकिन जब वह नहीं मिली तो धंबोला थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की तो पता चला कि वह…
Read More
खेत की मेड़ पर मिट्टी और गोबर से बना दी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की प्रतिकृति

खेत की मेड़ पर मिट्टी और गोबर से बना दी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की प्रतिकृति

नौ फीट का विजय स्तम्भ, दरवाजे, मंदिर, कुण्ड सभी बनाए उदयपुर, सुभाष शर्मा। चित्तौड़गढ़ जिले के एक युवक की मिट्टी और गोबर से ऐसी प्रतिकृति बनाई कि उस पर बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। कचूमरा पंचायत के नांदोली गांव के राहुल माली ने मिट्टी और गोबर ने छोटी—मोटी प्रतिकृति नहीं बनाई, बल्कि उसकी चौड़ाई पंद्रह फीट तथा लंबाई तीस फीट है। उसने 450 वर्ग फीट ऐरिया में चौदह किलोमीटर की प्राचीर वाले चित्तौड़गढ़ को समेटा है। जिसके अंदर उसने नौ फीट का विजय स्तम्भ, मीरां मंदिर सहित अन्य मंदिरों के अलावा दुर्ग की प्राचीर, उसके दरवाजे…
Read More
बांसवाड़ा जिले में तैनात महिला नायब तहसीलदार के साथ कई महीनों से शराब के लिए मारपीट करता रहा बेरोजगार पति, अब दर्ज कराया मामला

बांसवाड़ा जिले में तैनात महिला नायब तहसीलदार के साथ कई महीनों से शराब के लिए मारपीट करता रहा बेरोजगार पति, अब दर्ज कराया मामला

उदयपुर, संवाद सूत्र। आदिवासी जिला बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में नियुक्त महिला नायब तहसीलदार से उसका बेरोजगार पति शराब के लिए पिछले कई महीनों से मारपीट करता आ रहा था। काफी समझाइश के बाद भी वह नहीं माना तो अंत में पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ सोमवार को महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता नायब तहसीलदार दीपिका कटारा की दर्ज मामले में बताया गया कि 4 जून 2015 को उसकी शादी बांसवाड़ा जिले के ही कलिंजरा क्षेत्र के आंबा जीबेला गांव के रोहित कुमार खांट से हुई थी। तब दोनों बेरोजगार थे लेकिन उसने तहसीलदार परीक्षा पास कर ली…
Read More
अधिक उत्पादन के लिए मृदा का स्वस्थ होना आवश्यक-पारीक

अधिक उत्पादन के लिए मृदा का स्वस्थ होना आवश्यक-पारीक

भीलवाडा 05 दिसंबर। कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा एवं अरणिया घोड़ा शाहपुरा द्वारा विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्य श्री विष्णुदत्त पारीक ने स्वस्थ्य मृदा के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बताया कि अधिक उत्पादन एवं मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनाये रखने के लिए मृदा का स्वस्थ होना अत्यन्त आवश्यक है। इसके लिए हमें खेती में रासायनिक उर्वरकों की अपेक्षा जैव उर्वरकों का प्रयोग करना होगा। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि…
Read More
जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी मतदान की प्रेरणा

जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी मतदान की प्रेरणा

प्रतापगढ़, 5 दिसम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा के स्काउट एसपीसी और एनएसएस के छात्रों के द्वारा 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष आयु के मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम कोठारी ने बताया कि विद्यालय के करीब 300 छात्राओं ने रैली में भाग लिया एवं 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर शनिवार के दिन उन ग्रामीणों को  जिनकी उम्र 17 वर्ष से अधिक और 18 की हो गयी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रदर्शन के दौरान प्रभारी किरणबाला रावत, मनोज कुमार, जमनालाल मेघवाल, तहसीलदार सतीश पाटीदार और बीएलओ सुपरवाइजर…
Read More
error: Content is protected !!