जिला कलेक्टर ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, आकोला की दाबू प्रिंट का काम भी देखा
चित्तौड़गढ़, 16 दिसंबर। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर भोपालसागर पंचायत समिति के अकोला गांव पहुंचे वहां उन्होंने प्रसिद्ध दाबू प्रिंट कला के कारीगरों से बातचीत की तथा उनका काम देखा। उन्होंने दाबू प्रिंट में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, कलर, डाई, ब्लॉक के प्रकार आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रिंट के काम में लगे कारीगरों से उनके समान की बिक्री, उपलब्ध बाज़ार, आमदनी, सरकार की तरफ से मिल रहे सहयोग आदि विषयों पर बात की। उन्होंने दाबू का काम सिख…
