आचार्य विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर का मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
- पद्मनाभ स्वामी जैन मंदिर चौगान मंदिर से चतुर्विध संघ की निकली भव्य शोभायात्रा - जगह-जगह श्राविकाओं ने मंगल कलश एवं अक्षत गहुली से आचार्य भगवंत का स्वागत किया उदयपुर, 19 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ, आराधना भवन, मालदास स्ट्रीट में तीर्थोद्धारक आचार्यदेव श्रीमद् विजय नीति सूरीश्वर महाराज के समुदाय के आचार्यदेव श्रीमद् विजय हेमप्रभ सूरीश्वर महाराज के शिष्यरत्न, शास्त्रामृत तत्वज्ञ आचार्यदेव विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज, मुनिराज नीतिप्रभ विजय महाराज तथा साध्वी शीलरत्ना श्रीजी की सुशिष्या साध्वी श्रुतवर्धना महाराज आदि ठाणा श्रमणी भगवंत का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ। श्री संघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि…
