udaipur

उदयपुर के जूडो खिलाड़ी लक्ष्यराज राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में खेलेंगे

उदयपुर के जूडो खिलाड़ी लक्ष्यराज राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में खेलेंगे

उदयपुर, 17 फरवरी। उदयपुर के जूडो खिलाडी लक्ष्यराज सिंह चौहान का राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि लव कुश स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले लक्ष्यराज आगामी 17 से 21 फरवरी तक चैन्नई में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेेंगे। जूडो प्रशिक्षक डॉ. हिमांशु राजौरा व प्रशिक्षक जसवंत सिंह राणावत इस प्रतियोगिता के लिए लक्ष्यराज को नियमित रूप से अभ्यास करवा रहे हैं।
Read More
कृषक उपहार योजना 2021-22 की लॉटरी 20 को

कृषक उपहार योजना 2021-22 की लॉटरी 20 को

उदयपुर, 17 फरवरी। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू कृषक उपहार योजना 2021-22 के अंतर्गत उदयपुर खंड की कृषि उपज मंडी समितियों में 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक जारी एक ई-कृषक उपहार कूपनों की लॉटरी खंड स्तरीय गठित कमेटी द्वारा 20 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे डिजीटल माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति की मीटिंग आयोजित होगी। यह जानकारी कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक संजीव पंड्या ने दी।
Read More
आज जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

आज जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

उदयपुर, 17 फरवरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड द्वितीय में पाइप लाइन मरम्मत व  तकनीकी रख-रखाव के चलते संबंधित क्षेत्रों में शनिवार 18 फरवरी को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के सहायक अभियंता निर्मल शर्मा ने बताया कि रंग निवास, पोस्ट ऑफिस, रावजी का हाटा, गणेश मंदिर, वारियों की पोल, मोती चौहट्टा, (कुम्हार वाडा), जडियांे की पोल क्षेत्र में शनिवार को पेयजल वितरण नही हो पाएगा। शनिवार 18 फरवरी के एवज में रविवार 19 फरवरी को नियत समय पर पेयजल वितरण किया जावेगा।
Read More
उदयपुर कलक्टर का ‘मिशन कोटड़ा’ ला रहा रंग गांव-गांव पहुंच रहा है ‘गतिमान प्रशासन’ मालवा का चौरा में हुआ शिविर, ग्रामीणों से हाथों-हाथ तैयार करवाए दस्तावेज

उदयपुर कलक्टर का ‘मिशन कोटड़ा’ ला रहा रंग गांव-गांव पहुंच रहा है ‘गतिमान प्रशासन’ मालवा का चौरा में हुआ शिविर, ग्रामीणों से हाथों-हाथ तैयार करवाए दस्तावेज

उदयपुर, 17 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिले के दूरस्थ जनजाति बहुल अंचल कोटड़ा के सर्वतोमुखी विकास के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन कोटड़ा’ अंतर्गत राजकीय योजनाओं से अंतिम वंचितों को शत-प्रतिशत जोड़ने व लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत समिति कोटड़ा में गतिमान प्रशासन हाईटेक बस के शिविरों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन ‘गतिमान प्रशासन’ बस मालवा का चौरा पहुंची जहां पर स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सरकार की विभिन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को हाथों-हाथ तैयार करवाया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने बताया…
Read More
महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारी बैठक प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया के सानिध्य में श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र यज्ञ सेवा समिति, महाशिवरात्री महोत्सव समिति के अन्तर्गत गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व ट्रस्ट की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आज मंदिर पं्रागण स्थित रूद्राक्ष भवन में आहूत की। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्री पर्व की तैयारियां अंतिम रूप से चल रही है उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा दर्शन लाभ लिया जाएगा। इस अवसर पर…
Read More
केबिनेट मंत्री मालवीया शनिवार को उदयपुर में

केबिनेट मंत्री मालवीया शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर, 16 फरवरी। केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया शनिवार 18 फरवरी की रात्रि 8 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे तथा अगले दिन रविवार सुबह 8 बजे सागवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
कलक्टर की जनसुनवाई में उमड़े परिवादी 123 परिवादी पहुंचे, हाथों-हाथ 21 का किया निस्तारण कलक्टर बोले-हर परिवेदना को तसल्ली से सुन राहत दें अधिकारी

कलक्टर की जनसुनवाई में उमड़े परिवादी 123 परिवादी पहुंचे, हाथों-हाथ 21 का किया निस्तारण कलक्टर बोले-हर परिवेदना को तसल्ली से सुन राहत दें अधिकारी

उदयपुर 16 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक में जिलेभर से आए परिवादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई दौरान बड़ी संख्या में परिवादी अपनी-अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक परिवेदनाएं लेकर पहुंचे। इस दौरान यहां पहुंचे 123 परिवादियों में से 21 परिवेदनाओं का हाथों-हाथ निस्तारण कर दिया गया वहीं शेष परिवेदनाओं को संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई दौरान जिला स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे। जिला स्तरीय…
Read More
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर होकर धरियावद जाएंगे

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर होकर धरियावद जाएंगे

उदयपुर 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार 18 फरवरी की सुबह 11 बजे विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। वे यहां से सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रतापगढ़ के धरिवावद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
महाराणा भूपाल सिंह की 139 वीं जयंती पर किया नमन आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई

महाराणा भूपाल सिंह की 139 वीं जयंती पर किया नमन आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई

उदयपुर 16 फरवरी / मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के कुलपति सचिवालय के सभागार  में गुरूवार को कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. एसबी नागर, डॉ. आशीष नंदवाना ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ के शहरी एवं आदिवासी अंचल में शिक्षा की अलख जगाई। संस्थापक जनुभाई ने महाराणा की प्रेरणा से ही 1937 में विद्यापीठ की…
Read More
एसपी शर्मा ने ईमानदार हेड कांस्टेबल को दिया प्रोत्साहन

एसपी शर्मा ने ईमानदार हेड कांस्टेबल को दिया प्रोत्साहन

उदयपुर, 15 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में यातायात शाखा के ईमानदार हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रभावित होकर प्रशस्ति देकर प्रोत्साहित किया। यातायात पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह चोरडि़या ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गत दिनों यातायात शाखा में नियुक्त हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को फतहसागर झील किनारे यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल मिला जिसे उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक का पता करते हुए उसे लौटाया। एसपी शर्मा ने उनकी इस कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है।
Read More
error: Content is protected !!