विश्व स्काउट दिवस – चिंतन दिवस के रूप में मनाया
उदयपुर, 23 फरवरी। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन,देबारी में आयोजित कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर में विश्व स्काउट दिवस को स्काउटिंग के जनक लार्ड बेड़ेंन पॉवेल जयंती को चिंतन दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर और बैंड के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव- हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जी. एस शर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव महोदय हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, नरेंद्र औदिच्य…
