पंच गौरव योजना के तहत उदयपुर में निखरेंगी तैराकी प्रतिभाएं
ब्लॉक व जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैराकी प्रतियोगिताएं 9 से 12 मार्च तक चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण उदयपुर, 7 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर में तैराकी प्रतिभाओं को तलाशने तथा तराशने के लिए नवाचार किया जा रहा है। पंच गौरव में एक जिला-एक खेल के तहत शामिल तैराकी को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं होंगी तथा चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने निःशुल्क आवासीय…
