डॉक्टर दलवी ने संभाला निदेशक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का अतिरिक्त पदभार
उदयपुर 15 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉक्टर अश्विन एम् दलवी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,के आदेशानुसार उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र, पटियाला के निदेशक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया गया। इस क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में में पंजाब, चंडीगढ़,हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह–लद्दाख, उत्तराखंड राज्य शामिल हैं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के पूर्व निदेशक फुरकान खान का कार्यकाल दिनांक 12 जून 2026 को पूर्ण हुआ, अतः आगामी आदेश तक यह अतिरिक्त पदभार पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक को सौंपा गया है।
