राष्ट्रीय अंडर-12 टेनिस प्रतियोगिता कल से, देशभर के खिलाड़ी लेंगे भाग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में उदयपुर की बेसलाइन टेनिस अकादमी द्वारा 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर की अंडर-12 चैंपियन सीरीज टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बालक एवं बालिका वर्ग के यह मुकाबले सुखाड़िया विश्वविद्यालय के टेनिस कोर्ट्स पर खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के निदेशक एवं उदयपुर जिला टेनिस एसोसिएशन के सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि इसमें देशभर से 12 वर्ष तक की आयु के चुनिंदा बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में अर्जित अंकों के आधार पर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय रैंकिंग बनेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 नवंबर को उद्योगपति नरेंद्र बारहट द्वारा किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!