उदयपुर

विधानसभा अध्यक्ष के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव

विधानसभा अध्यक्ष के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव

उदयपुर, 2 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के यात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी बुधवार 3 जनवरी को अहमदाबाद से डूंगरपुर-बांसवाड़ा होते हुए रात्रि में उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे और गुरुवार 4 जनवरी की सुबह 7ः55 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पूर्व में श्री देवनानी का मंगलवार रात्रि में उदयपुर पहुंचने का कार्यक्रम था।
Read More
नववर्ष पर नवसंकल्पः हर कार्यदिवस पर एक घण्टा अतिरिक्त कार्य करेंगे कार्मिक प्रशासनिक भवन में सौ फीट ऊंचे मस्तूल (पोल) पर फहराया तिरंगा, आकाश में छोड़े गुब्बारे

नववर्ष पर नवसंकल्पः हर कार्यदिवस पर एक घण्टा अतिरिक्त कार्य करेंगे कार्मिक प्रशासनिक भवन में सौ फीट ऊंचे मस्तूल (पोल) पर फहराया तिरंगा, आकाश में छोड़े गुब्बारे

 उदयपुर 1 जनवरी 2024 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के अहाते में नववर्ष के मौके पर सौ फीट ऊंचे मस्तूल (पोल) पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना एवं आरोहण किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के तमाम कार्मिकों ने नए साल में प्रत्येक कार्यदिवस पर एक घण्टा स्वैच्छिक अतिरिक्त कार्य करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में कृषकोपयोगी कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने किया। कार्यक्रम के अतिथि आई.सी.आई.र्सी.आइ. बैंक क्षेत्रीय प्रमुख नितिन बाघमार थे। ध्वज की स्थापना आई.सी.आई.र्सी.आइ. बैंक…
Read More
दिन दहाड़े लूट का आरोपी गिरफ्तार,चाकू दिखाकर मौके से भागा था आरोपी

दिन दहाड़े लूट का आरोपी गिरफ्तार,चाकू दिखाकर मौके से भागा था आरोपी

फतहनगर। नगर के ब्रह्मपुरी इलाके में दिन दहाड़े एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद भागा चोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंसुर खां मुसलमान है जो कि चंगेड़ी पंचायत के डांग इलाके में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है जो कि हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके खिलाफ 22 प्रकरण दर्ज है तथा 20 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है। आरोपी ने 23 दिसम्बर को ब्रह्मपुरी इलाके में सत्यनारायण खण्डेलवाल के मकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रार्थी द्वारा दी गयी रिपोर्ट के अनुसार…
Read More
निर्धन बच्चों संग नववर्ष मनाया

निर्धन बच्चों संग नववर्ष मनाया

उदयपुर ताज फतेह प्रकाश पैलेस द्वारा नारायण सेवा संस्थान के सेवामहातीर्थ, बड़ी परिसर में  दीन, दु:खी और असहाय बच्चों संग नववर्ष शानदार भोज का आयोजन हुआ। जिसमें नारायण चिल्ड्रन एकेडमी और गुरुकुल के बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बनाकर खिलाया गया। टीम ने संस्थान का अवलोकन करते हुए बच्चों के शिक्षा हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान पैलेस के मैनेजर दिलीप नायर, एचआर हेड सुनीता और शेफ हेमंत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस भोज आयोजन पर बड़ी यूनिट हेड अनिल आचार्य ने ताज ग्रुप का धन्यवाद व्यक्त किया।  
Read More
23 वीं राज्य स्तरीय वेद क्रिकेट स्पर्धा आज से, 8 टीमों में होगा खिताब के लिए मुकाबला

23 वीं राज्य स्तरीय वेद क्रिकेट स्पर्धा आज से, 8 टीमों में होगा खिताब के लिए मुकाबला

शिकारबाड़ी ग्राउंड पर गोगुंदा विधायक करेंगे शुभारंभ उदयपुर। वेद समाज छाली की मेजबानी में 23 वीं राज्य स्तरीय वेद क्रिकेट स्पर्धा मंगलवार को सुबह 9 बजे शिकारबाड़ी ग्राउंड पर शुरू होगी। आयोजन कमेटी के हितेष व कुनाल वेद ने बताया कि आठ दिवसीय स्पर्धा में समाज की आठ टीमों में खिताब के लिए मुकाबला होगा। स्पर्धा का शुभारंभ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी अजीत कुमार जैन और सुविवि स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ. भीमराज पटेल होंगे। कार्यक्रम में पांचोट चोखला अध्यक्ष डालचंद वेद सहित कई समाजजन भी मौज्ूद…
Read More
ढोल ढमाकों के साथ पीले अक्षत द्वारा दिया निमंत्रण

ढोल ढमाकों के साथ पीले अक्षत द्वारा दिया निमंत्रण

फतहनगर। 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारतवर्ष में होने वाले महोत्सव के निमित्त फतेहनगर के सबसे प्राचीन अखाड़ा मंदिर में प्रभु श्री सत्यनारायण के चरणों में ग्यारह अक्षत अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। महंत शिवशंकर दास के सानिध्य में मंदिर मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल,दलाल कैलाश खंडेलवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, मंदिर मण्डल के मनीष पालीवाल,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,मनीष सोनी, अंकुश बंसल, दीपक अग्रवाल, करणसिंह गौड़,हिम्मतसिंह, अभियान के मंडल प्रभारी शशिकांत अग्रवाल, अभियान के खंड संयोजक निखिल खंडेलवाल,विजय माली,भैरूलाल पालीवाल,बाबुलाल टेलर,सुरेश टेलर,दीपक पालीवाल,साहिल मोर,बाबुलाल तेली एवम अन्य भक्तगणों संग ढोल ढमाकों के…
Read More
प्रेम शंकर सुगम संगीत में राज्य स्तर पर प्रथम,राज्य स्तरीय शिक्षक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व

प्रेम शंकर सुगम संगीत में राज्य स्तर पर प्रथम,राज्य स्तरीय शिक्षक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व

फतहनगर। हाल ही बाड़मेर में संपन्न सांस्कृतिक 34 वी राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरोली, ब्लॉक मावली के प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर सालवी ने सुगम संगीत प्रतियोगिता में उदयपुर जिले से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको स्मृति चिह्न,प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सुगम संगीत में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक एवं जिले का नाम रोशन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय उदयपुर एवं ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मावली,शिक्षक संगठन एवं कई शिक्षकों एवं परिचितों द्वारा…
Read More
स्वत्व प्रपत्र 10 जनवरी तक मांगे

स्वत्व प्रपत्र 10 जनवरी तक मांगे

उदयपुर, 1 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2024 को परिपक्व होने वाली राज्य बीमा पॉलिसियों का भुगतान अभियान के रूप में करते हुए 10 जनवरी तक प्राप्त दावा प्रपत्रों का भुगतान परिपक्व दिनांक को बीमेदारों के खाते में करने का निश्चय किया है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक श्वेता तिवारी ने बताया कि जिले के कार्यरत कर्मचारी जिनकी जन्म तिथि 01.04.1964 से 31.03.1965 तक है, वे राज्य बीमा पॉलिसी का स्वयं की एसएसओ आईडी से बीमा क्लेम प्रकरण सभी आवश्यक दस्तावेज (मूल बीमा पॉलिसी, सम्पूर्ण सेवाकाल की प्रमाणित रिकॉर्ड बुक, पदस्थापन विवरण के लिए परिशिष्ट-क…
Read More
उदयपुर में अब तक 198 शिविर, ढाई लाख लोगों तक पहुंचा विकसित भारत का संदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा

उदयपुर में अब तक 198 शिविर, ढाई लाख लोगों तक पहुंचा विकसित भारत का संदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा

आगामी 26 जनवरी तक चलेगा अभियान उदयपुर, 1 जनवरी। आमजन तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और भारत को आगामी 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा उदयपुर के गांव-शहर में जन-जन तक पहुंच रही है। यात्रा के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 31 दिसम्बर तक कुल 198 शिविर आयोजित हुए। इसमें ढाई लाख से अधिक लोग यात्रा से जुड़ कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत 15 नवम्बर 2023 से हुई थी। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता…
Read More
नरेगा श्रमिकों को दी ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी

नरेगा श्रमिकों को दी ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी

उदयपुर, 7 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आमचुनाव 2023 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत सोमवार गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के भूताला ग्राम पंचायत में नरेगा श्रमिकों को ईवीएम-वीवीपैट के संचालन की जानकारी प्रदान कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अथवा बीएलओ के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के फलासिया में ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर इसके संचालन की जानकारी प्रदान की और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
Read More
error: Content is protected !!