उदयपुर

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

उदयपुर 19 अगस्त। मतदाता सूची के विवरण को आधार से जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डाटा का संग्रह करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अगस्त माह में 21 अगस्त, सितम्बर में 4 सितम्बर और 18 सितम्बर, अक्टूबर माह में 9 अक्टूबर और 16 अक्टूबर, नवम्बर माह में 13 नवम्बर और 27 नवम्बर, दिसंबर माह में 11 दिसंबर और 25 दिसंबर को विशेष शिविर लगेंगे। शिविरों में सम्बंधित बीएलओ उपस्थित रह कर आधार लिंक करने का कार्य संपन्न कराएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी संभागीय आयुक्त…
Read More
लम्पी की रोकथाम को लेकर कलेक्टर सख्त

लम्पी की रोकथाम को लेकर कलेक्टर सख्त

उदयपुर 19 अगस्त। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा शुक्रवार को उदयपुर जिले के कोटड़ा और झाड़ोल सहित अन्य गांवों के दौरे पर रहे। कलेक्टर ने झाड़ोल और कोटडा में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र में गायों को लम्पी स्किन रोग से बचाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संक्रमित गायों के उपचार एवं लंपी डिजीज की रोकथाम के लिए अस्थायी केंद्र कृषि उपज मंडी में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए के विभिन्न विकास विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए इस बीमारी से…
Read More
डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड हेतु ऑनलाइन कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड हेतु ऑनलाइन कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

उदयपुर/ 19.08.2022/ विश्व भाषा अकादमी की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर) संस्था द्वारा आगामी 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक आयोजित विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन में अन्य कवियों के साथ शिरकत करेंगे। इस वर्च्युअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशस, सऊदी , ओमान सहित विश्व के 35 देशों हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित होंगे। यह कार्यक्रम 300 घण्टों तक अनवरत चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा…
Read More
आठ दिवसीय  एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण  शिविर का हुआ समापन

आठ दिवसीय  एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण  शिविर का हुआ समापन

उदयपुर 19 अगस्त/ 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के 8 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें राजस्थान के 700 केडेट्स व अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषाल, 5 राज के कमांडिंग आफिसर अखिलेश खन्ना ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।10 राज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषल ने बताया कि 8 दिवसीय शिविर में योग, फायरिंग, मेप रिडिंग, फिल्ड…
Read More
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नई कार्यकारिणी

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नई कार्यकारिणी

उदयपुर, 17 अगस्त। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के सत्र 2022-25 तक तीन वर्ष तक के लिए कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर के नेतृत्व में संपन्न हुए। संपूर्ण सदन ने चेयरमैन पद पर गजेंद्र भंसाली को निर्विरोध निर्वाचित किया। इस अवसर पर एडीएम बुनकर ने सोसायटी के प्रयासों एवं सेवा कार्यों की सराहना की।चेयरमैन गजेंद्र भंसाली ने सभी आजीवन सदस्यों को पुनः विश्वास जताने पर आभार जताया व भरोसा दिलाया कि आगामी 3 वर्षों में हिरण मगरी सेक्टर 3 के शमशान गृह में गैस शवदाह गृह व सार्वजनिक चिकित्सालय में रेडक्रॉस के सिटी सेंटर का…
Read More
डॉ. सैनी को मिला पेशेवर उत्कृष्टता सम्मान, 2021

डॉ. सैनी को मिला पेशेवर उत्कृष्टता सम्मान, 2021

उदयपुर, 17 अगस्त। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ देवेंद्र पाल सैनी को कृषि शोध क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2021 का पेशेवर उत्कृष्टता सम्मान दिया गया है।डॉ. सैनी को यह सम्मान कपास अनुसंधान और उसका विकास, विषय पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी में दिया गया। इस समारोह में डॉ. सैनी को मुख्य अतिथि एमपीयूएटी के पूर्व कुलपति डॉ.एस.एल.मेहता और कपास अनुसंधान संघ हिसार के अध्यक्ष व एमपीयूएटी उदयपुर के कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान किया गया। इस संगोष्ठी में कपास और इसकी…
Read More
उदयपुर एनिमल फीड की टीम ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

उदयपुर एनिमल फीड की टीम ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

मंत्री खाचरियावास ने टीम के कार्यों को सराहा उदयपुर, 17 अगस्त। उदयपुर एनिमल फीड की टीम द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर मौके पर अमृत महोत्सव बनाया गया। मुख्य समारोह स्थल गांधी ग्राउंड पर राज्यमंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास व जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने टीम को प्रोत्साहित किया। मंत्री खाचरियावास ने बेजुबानों के प्रति सेवा भाव व टीम के कार्यों की सराहना की व दान स्वरूप राशि भेंट की।उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा इस तरीके से सेवा कार्य लगाना संस्थान की कामयाबी है। रवि भावसार ने बताया कि मेगा एनिमल ड्राइव कार्यक्रम के समापन अवसर पर आलोक संस्थान के प्रदीप कुमावत, समाजसेवी नानालाल…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव

राजकीय संग्रहालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत उदयपुर, 17 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय संग्रहालय, आहड़ में आयोजित अन्तर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को संग्रहालय सभागार में संपन्न हुआ।इस समारोह में मुख्य अतिथि इंटेक उदयपुर चेप्टर के कंवीनर प्रो. ललित पाण्डे, विशिष्ट अतिथि जनसम्पर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, सीए शैलेष माहेश्वरी व इंटेक सह समन्वयक गौरव सिंघवी थे जबकि अध्यक्षता पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने की।अतिथियों ने श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी व चित्रकला सामग्री देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता…
Read More
कनक हॉस्पीटल ने मरीज का 2 लाख का बिल किया माफ<br>जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मान

कनक हॉस्पीटल ने मरीज का 2 लाख का बिल किया माफ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मान

उदयपुर, 17 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा एसटी एवं एससी वर्ग के उत्थान हेतु अस्पृश्यता से मुक्ति एवं अत्याचारांें की रोकथाम अभियान उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्राधिकरण के प्रयासों से कनक हॉस्पीटल के डॉ. अमित धींग ने चिकित्सालय में भर्ती एक एसटी वर्ग के मरीज का 2 लाख रुपये का बिल माफ कर मानवता का अनूठा परिचय दिया है। डॉ अमित धींग की इस पहल पर प्राधिकरण सचिव उदयपुर द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक कुमार साहू, मानसिंह शेखावत, ज्ञानेन्द्र सिंह गहलोत, सुमित जाटव एवं…
Read More
संभागीय आयुक्त ने लम्पी स्किन रोग की प्रचार-प्रसार सामग्री का किया विमोचन

संभागीय आयुक्त ने लम्पी स्किन रोग की प्रचार-प्रसार सामग्री का किया विमोचन

उदयपुर, 17 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर संभाग में पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाने के लिए जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग मुस्तैदी से लगा हुआ है। बुधवार को जिले में पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों एवं आमजन की जागरूकता के लिए बनवाई गई प्रचार सामग्री का विमोचन संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। उन्होंने इस प्रचार सामग्री का व्यापक प्रचार प्रसार कर संभाग के पशुधन की सुरक्षार्थ प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।विमोचन के अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रचार सामग्री में विभिन्न फ्लेक्स व बैनर के माध्यम से…
Read More
error: Content is protected !!