लेकसिटी में हुआ ‘मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो’
ताराचंद गवारिया व कौशिक शुक्ला सहित 30 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान उदयपुर, 14 अप्रैल। लेकसिटी में शनिवार को नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में शेड्स ऑफ़ उदयपुर एवं नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में उदयपुर को गौरवान्वित करने वाली 30 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शेड्स ऑफ़ उदयपुर के गगन शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड शो का मुख्य उद्देश्य उन लोगो को सम्मानित करना है जो कई वर्षों से अपने कार्यक्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन कर रहे है। इस अवार्ड के द्वारा उन्हें…
