वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना में 895 यात्रियों का हुआ चयनहवाई यात्रा के लिए 91 और रेल यात्रा के लिए 804 का चयन
उदयपुर 25 जुलाई। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना के तहत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में गठित समिति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कार्यालय में तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली। इस ऑनलाइन लॉटरी के तहत 895 भाग्यशाली तीर्थयात्रियों का चयन किया गया जिन्हें राज्य सरकार की तरफ से निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इस मौके पर कलक्टर मीणा ने कम्प्यूटर पर तैयार विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्लिक करते हुए उदयपुर जिले से प्राप्त कुल 3 हजार 548 आवेदनों में से 895 यात्रियों का अलग-अलग चयन किया। इस लॉटरी के माध्यम से हवाई तीर्थयात्रा…
