जिला स्तरीय खेलों में सेंट ग्रिगोरियस ने फिर से फहराया परचम -जूडो में भी चैम्पियन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। 67 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के जूडो मुकाबलों में सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल ने 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों एवं चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।
प्रधानाचार्या शुभा जोस ने बताया कि टैलेंट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने 17 वर्ष बालक-बालिका में चौंपियनशिप हासिल की। 17 वर्ष बालिका वर्ग में गहना मखीजा (48 किलो) में स्वर्ण, माहिका व्यास (40 किलो) पहल बोकड़िया (56 किलो), भूमि कुमावत (70 किलो) ने रजत व हिमांशी झाला (63 किलो) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में उपकीरत कौर (52 किलो) व दिशि पोरवाल (55 किलो) में कांस्य पदक जीते। 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रीतम रावत (66 किलो), प्रशांत खथूरिया (81 किलो) व मिहिर नलवाया (90 किलो से अधिक) ने स्वर्ण पदक तथा विश्व प्रताप सिंह (73 किलो) व नेहिल पोरवाल (56 किलो) ने कांस्य पदक हासिल किए। 19 वर्ष बालक वर्ग में वेदांश टाँक (66 किलो) ने स्वर्ण एवं सक्षम गेरा (73 किलो) में कांस्य पदक प्राप्त किए।

सुरक्षा मार्शल आर्ट एकेडमी के 4 बच्चों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मंे 2 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक
उदयपुर। रामंगजमण्डी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 से 8 अक्टूबर तक आयोजित की गई 67 वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे ंउदयपुर के सुरक्षा मार्शल आर्ट एकेडमी के 4 छात्रों ने 2 स्वर्ण व 2 रजम पदक जीते।
सुरक्षा मार्शल आर्ट अकैडमी के डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया कि हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की अरिस्ता  सिंह व गुरु नानक स्कूल शास्त्री सर्किल के आदित्य सिंह ने स्वर्ण पदक,सेंट ग्रिगोरियस स्कूल की निमिषा कुमावत व माउंट व्यू स्कूल के पार्थ वेट ने रजत पदक प्राप्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!