एम.बी. चिकित्सालय में मजबूर इंसान व परेशान की मदद से मिलती है शांति,सुकून और दुआ  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मुख्य गार्डन में निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा आज जरूरतमंदो व तिमारदारों के लिये भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री योग वेदांत सेवा समिति उदयपुर के (अध्यक्ष) शंकरलाल तेजवानी एवं विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम कसारा’ थे।
संस्थान के सदस्य भारत सोनी और आयुष कुमार पोखरा, ने अतिथियों का उपरना ओढ़़ाकर एवं समिति चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तेजवानी ने बताया कि बीमारी एवं परेशान मरीज एवं उनके परिजन की मदद करना प्रभु की सेवा के बराबर है और निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना जीवन का श्रेष्ठ धर्म, परम पुनीत कार्य है। संस्थान की टीम को बधाई देते हुए कहां कि मुझे गर्व होता है कि मैं ऐसी संस्था से जुड़ा हुआ हूं और जो अब दोनों समय का भोजन वितरण करने जा रही है यह बड़े पुण्य का काम है इससे बड़ा कोई काम नहीं।
संस्थान के अध्यक्ष सौरभ जैन, जयेश जैन ,निखिल जैन एवं संरक्षक महावीर नागदा ने बताया कि भोजन वितरण कार्यक्रम में 750 परिजन को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया।
संस्थान के सचिव राजकुमार सचदेव ने बताया कि भोजन वितरण की सेवा देने के लिए संस्थान के कर्मठ सदस्य संग्राम सिंह चावत, शारदा वर्मा,सुमिता जैन, भगवत मेहता,पिंटू चौधरी, रितेश जैन,सत्यनारायण सोनी,राजेश तलेसरा,केदारनाथ दाधीच, राजकुमार सांगानेरी, ओंकार लाल,हितेश, गौरव,सुनील सेन,सुनीता जैन, संतोष सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, यशोदा ट्रेलर,हरीश पेंटर ,दिनेश अरोड़ा,सनत जोशी,हेमंत कसारा,लोकेश, आशिक अली, अनिल भटनागर, अशोक पालीवाल,योगेंद्र कुमावत, दिनेश पारख,रे, प्रेम कांत शर्मा, धीरज, मयंक आदि उपस्थित है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!