न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव एवं हरियाली फाउण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे हरित अभियान के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष चंचल मिश्रा ने सुविवि के गेस्ट हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरित अभियान चलाया गया है। इसी के तहत हरियाली फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर ज़िला न्यायाधीश चंचल मिश्रा, अतिरिक्त ज़िला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा, संस्थान के संस्थापक दिलीप वैष्णव, प्रिया व्यास एवं परिमल भट्ट उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!