सिंगिंग और डांसिंग चैलेंज आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। “लव यू पापा – सीजन 2” के अंतर्गत प्रथम प्रतियोगिता “टेस्ट ऑफ लव” फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होटल रैबिट रत्नम, चित्रकूट नगर में उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अरुणोदय ग्रुप के निदेशक पुष्पेंद्र परमार एवं विशिष्ट अतिथि ओपेरा ग्रुप की निदेशक श्रीमती विजयश्री लूनावत रहे। वहीं होटल रैबिट रत्नम के संचालक हर्वंश योगीराज जैन तथा एसआर स्पोर्ट्स के निदेशक अभिमान मैसी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिना आग का उपयोग किए विभिन्न स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता एवं पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शेफ विक्रम माधवानी, ब्लॉगर माधुरी जैन एवं एडवोकेट डॉ. सोनिका जैन शामिल रहे। निर्णायकों ने स्वाद, प्रस्तुति, स्वच्छता, नवाचार एवं रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर मिताली इवेंट्स की टीम के साथ लालसिंह बाबेल,मनोज बाबेल, सलोनी व्यास, कुणाल बडोला, नीतू बाबेल, प्रियांशु बाबेल, अंतरा मेहता, हर्षा नाहर ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मिताली इवेंट्स के निदेशक मिताली जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 21 जून 2026 को विंधम गार्डन एंड स्पा , चित्रकूट नगर, उदयपुर में आयोजित भव्य फादर्स डे सेलिब्रेशन के दौरान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 16 जून को वॉइस ऑफ़ लव (सिंगिंग प्रतियोगिता) एवं रिदमऑफ़ लव (डांस प्रतियोगिता), 18 जून को फादर्स प्रीमियर लीग तथा 21 जून को लव यू पापा सीजन 2 का भव्य फादर्स डे सेलिब्रेशन डे एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!