प्रतापगढ़ : घोटारसी, कल्याणपुरा, नायन, बावरी, लोदिया, शकरकंद, मण्डावरा, वीरावली, करणपुर कला व साटोला में लगेंगे आज शिविर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रतापगढ़, 20 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंपों के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हर एक पात्र का पंजीयन किया जा रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक की बसाड़ व वरमण्डलपीपलखूंट ब्लॉक की बक्तोड़ व कालीघाटीधरियावद ब्लॉक की मुंगाणा व वगतपुराअरनोद ब्लॉक की लुपडी व नोगांवा और छोटीसादड़ी ब्लॉक की कालाकोट व भाटखेड़ी ग्राम पंचायत में प्रचार वाहन पहुंचा और जागरूकता गतिविधियां आयोजित हुई तथा शिविर लगें।

ग्राम पंचायत मुंगाणा में प्रचार प्रसार वैन पहुंचने पर ग्रामवासियों ने बहुत उत्साह दिखाया और स्वयं को प्रचार प्रसार समाग्री के माध्यम से जागरूक किया। आयोजित कैंपों में विभिन्न विभागों ने अपने काउंटर लगाकर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को जानकारी दी और लाभार्थियों का पंजीकरण किया। इसी के साथ ही कैंपों में विकसित भारत संकल्प की शपथ भी ली गई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशानुसार विभिन्न जिलाधिकारियों द्वारा कैंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में आयोजित शिविरों हर वंचित को लाभ प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

इसी तरह ग्राम पंचायत बसाड़ में भी शिविर का आयोजन कर जनजागरूकता फैलाई गई। यहां आयोजित शिविर में प्रधान रमेश कुमार मीणासरपंच बसाड़ समरथ मीणासमस्त वार्ड पंचअतिरिक्त विकास अधिकारी रमेशचन्द्र खटिकग्राम विकास अधिकारीसुमित जाटकिरण मुन्दानियाशंकरलाल मीणा और तेजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह लगेंगे कैंप, पहुंचेगी वैन –जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 21 दिसंबरगुरुवार को प्रतापगढ़ ब्लॉक के घोटारसी व कल्याणपुरापीपलखूंट ब्लॉक के नायन व बावरीधरियावद ब्लॉक के लोदिया व शकरकंदअरनोद ब्लॉक के मण्डावरा व वीरावली और छोटीसादड़ी ब्लॉक के करणपुर कला व साटोला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में
खान-पान हेतु आर्थिक सहयोग मिलने पर लाभार्थी महिलाओं ने किया आभार व्यक्त
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखने हेतु मिलने वाले आर्थिक सहयोग के लिए लाभार्थी महिलाओं ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ निवासी सिमरन ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मुझे पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता नियमानुसार किश्त के रूप में मुझे प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखते हुए उनके पोषण हेतु इतनी बढ़िया योजना शुरू की हैजिससे महिला को अपने गर्भावस्था के दौरान पोषण युक्त खान पान के लिए आर्थिक सहायता मिल जाती हैजिससे वह अपना तथा गर्भस्थ शिशु का सही देखभाल कर पाती है। आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यावाद ज्ञापित किया।

इसी तरह से लाभार्थी पूजा कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता नियमानुसार किश्त के रूप में प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस योजना में नियम के अनुसार टीकाकरण करवाते हुए लाभान्वित किया जाता है कि इससे दोहरा लाभ होता है एक तो गर्भवती माता जागरूक होकर समय पर टीकाकरण प्रक्रिया को पूर्ण करवाती है और जो आर्थिक सहायता मिलती है उससे अपना उचित भरण पोषण भी कर पाती है। आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने भारत सरकार का धन्यावाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!