भीलवाड़ा। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी , डिजिटली उपलब्ध बहुत सारे ऐप्स की जानकारी देने, उनकी उपयोगिता बताने एवं इसके प्रति जागरूक करने, खिलाड़ियों को साइबर क्राइम के बारे में सजग करने, मेडिकल/ फिजियो सलाह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा जिला प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग की सहभागिता से जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा सभी खेलों के खिलाड़ियों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला खेल अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में रामस्नेही चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को खेल के दौरान आने वाली चोटों के निराकरण, गेम से पूर्व वार्म अप, मसल्स स्ट्रेचिंग, क्रैंप्स इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। खिलाड़ियों ने उनके साथ आने वाली प्रॉब्लम्स के बारे में सवाल किये एवं उनका निराकरण प्राप्त किया। साइबर थाने से सब इंस्पेक्टर श्यामा, कांस्टेबल निकिता सेन एवं संजेश ने कार्यशाला में भाग लिया। साइबर क्राइम से बचने एवं साइबर क्राइम हो जाने के बाद क्या करना चाहिए इस पर इन्होंने खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से एसीपी आबिद ने भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए बनाए गए महत्वपूर्ण एप्स की जानकारी दी, नमो एप्स डाउनलोड करवाया गया। खिलाड़ियों की रूटिंग प्रैक्टिस में एप्स के उपयोग पर प्रकाश डाला। उनके साथ आई टीम ने खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उसी समय किया। इस टीम में शांति स्वरूप एपी, निरंजन एवं कमलेश आई ए इनके साथ थे।
इस कार्यशाला में हेमेंद्र सिंह राणावत तैराकी प्रशिक्षक, जगदीश जाट कुश्ती प्रशिक्षक निशा राजपूत बास्केटबॉल प्रशिक्षक सभी अल्पकालिक प्रशिक्षक एवं जिला खेल संघो से अजीत जैन, राजेश नेनावटी, जसवंत खटीक, मुकेश कुमावत इत्यादि उपस्थित रहे।
सुखाड़िया स्टेडियम पर खिलाड़ियों की कार्यशाला संपन्न
