फतहनगर। ग्राम पंचायत फलीचड़ा के अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा खेड़ी में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवीलाल सालवी ने कह जबकि मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य लाड कुंवर एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु,प्रेम सिंह राजपूत,पर्वत कुमार का सानिध्य मिला। सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं द्वीप प्रज्जवलित किया गया। अतिथियों का सम्मान उपरना एवं मेवाड़ी पगड़ी से किया गया। बच्चों द्वारा द्वारा नृत्य,कविता, समूह गान, देश भक्ति गीत, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। देशबंधु ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी जिसमें वर्ष भर का लेखा-जोखा, विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में प्रवेश होना, सर्वांगीण विकास में शैक्षिक, सह शैक्षिक गतिविधियां मे बालक का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है,इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। लाड कुंवर ने बच्चों को उत्साहवर्धन उद्बोधन प्रदान किया। प्रधानाध्यापक सालवी ने बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में ओमप्रकाश लोहार,जगदीश चंद्र मीणा, नारायण लाल शर्मा, ललितनाथ चैहान,बसंत मेघवाल, प्रियंका उपाध्याय, कीमत मीणा, प्रियंका चैधरी,बलराम मीणा, जबरसिंह गहलोत,प्रकाशपुरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
फलीचड़ा खेड़ी में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
