नेताओं एवं पदाधिकारियों को ग्राम चौपाल लगाकर आमजन की भावनाओं को समझना पड़ेगा – मीनाक्षी सेठी जैदी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जिला, ब्लॉक एवं मंडल की कार्यशैली पर सीधी नजर एआईसीसी और पीसीसी रखेगी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा- रघुवीर सिंह मीणा
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न
उदयपुर। 15 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सूरजपोल स्थित कार्यालय पर एक अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वार रूम से श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई इस बैठक में एआईसीसी वार रूम एवं पीसीसी वार रूम से प्राप्त दिशा निर्देशों को लेकर विस्तृत चर्चा करी गई।
बैठक में एआईसीसी वार रूम से आई श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी ने कहा कि हमें इस समय आमजन की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। इसके लिए सांसद प्रत्याशी, विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों को अपने अपने क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर आमजन से जुड़ी समस्याओं को उठाना पड़ेगा। जिससे कि समय पर उस समस्या का निराकरण हो सके।  उस ग्राम चौपाल में जिला कांग्रेस को भी अपने पदाधिकारियों के साथ जाकर आमजन से सीधा संवाद करना होगा तभी हम आमजन से सीधा जुड़कर उनके साथ बेहतर संवाद रख पाएंगे। साथ ही उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला कांग्रेस की मॉनिटरिंग में बूथ स्तर तक वोटर मैपिंग की जाएगी। जिससे कि एसआईआर प्रक्रिया में जो सही मतदाता किसी कारणवश मतदाता सूची में आने से रह गए है उनके नाम पुनः मतदाता सूची में जुड़ सके। इसके लिए ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षगण को बूथ पर अपने पदाधिकारियों को भेज कर उसकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को देनी होगी। जिससे कि सही मतदाता का नाम वंचित ना रह जाए।
जैदी ने जिला कांग्रेस कमेटी से कहा कि लगातार तीन बैठकों, धरना-प्रदर्शन में ना आने वाले विधायक, विधायक प्रत्याशी और पीसीसी पदाधिकारियों तथा जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के नाम से पीसीसी एवं एआईसीसी को समय-समय पर सूचित कराते रहे जिससे कि निष्क्रिय नेताओं एवं पदाधिकारियों की सही जानकारी पीसीसी एवं एआईसीसी तक पहुंच सके। श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी ने बैठक में आए ब्लॉक अध्यक्षगण से कहा कि उनको अपनी कार्यक्षेली को एआईसीसी एवं पीसीसी पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिससे कि ब्लॉक एवं मंडल में हुए कार्यक्रमों की जानकारी सीधे एआईसीसी और पीसीसी तक पहुंच सके।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि आज के समय में हम सभी को बूथ मैनेजमेंट को समझना होगा। इसके लिए आने वाले समय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सोशल मीडिया मैनेजमेंट, बूथ मैनेजमेंट एवं कांग्रेस की रीति-नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी जायेगी। साथ ही अब हम सभी को जमीनी स्तर से लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की जानकारी रखनी होगी। जिससे कि हम बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सही एवं सटीक जानकारी दे सके जिससे बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपने गांव, ढाणी में भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की नाकामियों की आमजन तक पहुंचा सके। और ये सभी प्रशिक्षण के माध्यम से ही संभव है। सबसे पहले हमें बूथ को मजबूत करना होगा जिससे कि मंडल एवं ब्लॉक मजबूत हो सके। और आने वाले समय में देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ, मंडल एवं ब्लॉक द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शन की रिपोर्ट से पीसीसी और एआईसीसी को अवगत करवाया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। जिला, ब्लॉक एवं मंडल की कार्यशैली पर सीधी नजर एआईसीसी और पीसीसी रखेगी। बूथ से लगाकर मंडल एवं ब्लॉक स्तर तक सभी को पीसीसी एवं एआईसीसी के पोर्टल पर अपलोड करने से सभी का कार्य नजर आएगा। अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे भी बढ़ाया जाएगा।बैठक में एआईसीसी वार रूम से मीनाक्षी सेठी जैदी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा , लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, डॉ कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, डॉ कौशल नागदा, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, खैरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, हिरणमगरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल डांगी, निर्मला मीणा, पुष्पा मीणा, कमला परमार, आदिवासी कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रवि भावा, प्रवीण सालवी,  राजीव गांधी पंचायत राज संगठन अध्यक्ष माधव लाल अहीर, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदीप भगत, धर्म नारायण डांगी, थावरचंद डामोर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फारूक कुरैशी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद नवल सिंह चुंडावत ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!