उदयपुर, 01 जुलाई। महिला समाज सोसायटी की ओर से ’40 के पार स्वस्थ रखें स्वास्थ्य’ विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस इस चर्चा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी भार्गव ने महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने स्वस्थ रहने की कई बातें बताईं।
महिला समाज सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती माया कुंभट ने बताया कि सोसाइटी की वार्षिक बैठक में शांतिराज हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी भार्गव ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए छोटे-छोटे कई टिप्स बताए। डॉ. शालिनी ने कहा कि खान-पान का ध्यान रखने के साथ हम अपने दोस्तों का भी ध्यान रखें। पुराने और नए मित्रों के साथ नियमित संपर्क और संवाद रखें। इससे तनाव कम होता है और बढ़ती उम्र के साथ आने वाली बीमारियों का असर कम होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। डॉक्टर शालिनी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिलाओं की बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं से बचाव और निदान की जानकारी दी। डॉ शालिनी ने हाउ टू एंब्रेस सीनियर इयर्स पर रोचक जानकारी दी।
कार्यक्रम में यू डब्ल्यू सी सी आई की अध्यक्ष नीता मेहता की अतिथि थीं। कार्यक्रम में रजनी मोटावत और पूर्णकला सुराणा को सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
महिला समाज सोसायटी की कौशल्या रूंगटा, रीता बाफना, शारदा तलेसरा, शकुंतला घोष, यशवंत भंसाली, मीनाक्षी लोढ़ा, सुशीला सिंघवी, उषा गुप्ता, चंद्रकांता मेहता, सुंदरी छितवानी, ज्योत्सना जैन बेला कारवां मीनू कुंभट, स्वाति भार्गव, सुशीला भंसाली, वीणा गौड़, उषा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
