3 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व
उदयपुर, 01 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री म.सा. की पट शिष्या परम पूज्य साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री म.सा. एवं वैराग्य पूर्णाश्री म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक प्रवचन आषाढ़ सुदी चतुर्दशी रविवार को प्रात: 9.15 बजे होगा। महासभा के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि रविवार को चातुर्मास प्रारंभ के साथ ही सुबह 9 बजे भक्तांबर स्त्रोत पाठ किया जाएगा। उसके बाद प्रात: 9.15 बजे साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री का चातुर्मासिक प्रवचन होगा। प्रवचन के पश्चात चौमासी देवनंदन किया जाएगा। वही शाम 5 बजे सामूहिक चौमासी प्रतिक्रमण किया जाएगा। जैन श्वेताम्बर महासभा के अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या ने बताया कि 3 जुलाई सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर साध्वीजी का गुरु हमारे मार्ग दर्शक विषय पर विशेष प्रवचन होगा। वही गुरु गौतम विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार से प्रतिदिन चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 9.15 बजे से होंगे।
आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचन आज से
