हरे कृष्ण मूवमेंट उदयपुर ने नरसिंह चतुर्दशी का भव्य आयोजन किया

उदयपुर, 22 मई। हरे कृष्ण मूवमेंट उदयपुर की ओर से बुधवार को शाम 6:30 बजे चित्रकूट नगर स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन में श्री नरसिंह चतुर्दशी जयंती  महोत्सव हरि नाम संकीर्तन यज्ञ एवं भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गया। हरे कृष्ण मूवमेंट के प्रभारी ऋषिकेश दास ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंदिर के भक्त जनों ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हरी नाम संकीर्तन पर खूब झूमे और कीर्तन किया। इस अवसर पर नरसिंह हवन का आयोजन रखा गया जिसमें मंदिर के प्रभु भक्तों सहित मंदिर के सभी भक्तों ने आहुतियां दी। नरसिंह हवन 1 घंटे तक चला तत्पश्चात भक्त प्रहलाद महाराज और नरसिंह अवतार की वीडियो प्रदर्शनी दिखाई गई। व्याख्यान कथा और नरसिंह प्रसंग सुनाए गए। भगवान की लीलाओं को दिखाया गया और महा आरती की गई। कीर्तन टीम ने इस अवसर पर हरि नाम के विभिन्न कीर्तन गाए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने नृत्य प्रदर्शित  करते हुए कीर्तन किया और हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम  राम राम हरे हरे की संकीर्तन धुन  पर खूब  थिरके। भक्ति मय इस कार्यक्रम का संयोजन वार्ष्णेय कृष्ण दास ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!