एएसपी की जांच में मामला झूठ निकला, व्यापारी ने एक पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों को बताया था आरोपी
उदयपुरi उदयपुर-अहमदाबाद हाई वे पर एक दिन पहले एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट की वारदात झूठी निकली है। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका कर रही थी। जिन्होंने घटना स्थल से लेकर आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जब शंका के आधार पर व्यापारी से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
एएसपी डॉ. प्रियंका कहना है की हितेश जैन नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे खरबड़ी चौराहा पर एक पुलिस वाले सहित 5 लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपए लूटे जाने की शिकायत की थी। जिस पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस को घटनास्थल तथा आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा साक्ष्य एकत्रित करने को कहा गया था। जांच में ना तो कोई कार दिखाई दी और ना ही व्यापारी। इसके बाद पता लगा कि ठेकेदारी का काम करने वाले हितेष जैन ने किसी से पैसे उधार लिए हुए थे। जो उसे संबंधित व्यक्ति को वापस लौटाने थे लेकिन वह पैसे चुकाने में अक्षम था। इसलिए उसने बचने के लिए यह कहानी बनाई कि वह खरबड़ी चौराहा पर डेढ़ लाख रुपए लेकर उधार चुकाने जा रहा था। तभी पुलिस के साथ मिलकर कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवाई। फिर उसके पैसे लूट लिए।
उधारी चुकाने से बचने को रच ली थी लूट की झूठी कहानी
