डांगी समाज ने श्री धर्मराज बावजी मंदिर पर चढ़ाया स्वर्ण कलश

उदयपुर.उदयपुर के खेमपुरा स्थित चारभुजा चौक में डांगी समाज द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटूट श्रद्धा के साथ श्री धर्मराज बावजी मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापित किया गया। समाज के प्रतिनिधि मनोहर लाल डांगी ने बताया कि स्वर्ण कलश स्थापना के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया था। बड़ी संख्या में समाज के लोग इस पुण्य कार्य के साक्षी बने। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्वर्ण कलश धराया गया। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और भक्ति का नया उत्साह संचारित किया है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!