लोढ़ा भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
उदयपुर। लोढ़ा(ओसवाल) भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन आज मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासुपूज्य जिन मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज लोढ़ा एवं विशिष्ठ अतिथि समाज रत्न रमेशचन्द्र लोढ़ा,प्रकाश लोढ़ा एवं समाज रत्न गौरव विजयसिंह लोढ़ा थे। संस्थान अध्यक्ष ललित लोढ़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आज समाज के 10 वरिष्ठ जनों को वरिष्ठजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली से आये कवि मेघ श्याम मेघ ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। सचिव नरेश लोढ़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष दिलीप लोढ़ा…
