23 को आयड़ जैन तीर्थ में गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, 25 को वर्षीदान का वरघोड़ा निकलेगा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से
उदयपुर, 22 जनवरी। उदयपुर की धन्य धरा पर तीन दिवसीय दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव को लेकर गुरुवार को आयड़ जैन तीर्थ बैठक का आयोजन हुआ। रविशा इति पोरवाल की जैनेश्वरी दीक्षा आचार्य योग तिलक सुरिश्वर महाराज की निश्रा में मुम्बई स्थित बोरीवली में आगामी 8 फरवरी को होगी।
श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि तीन दिवसीय दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव को लेकर शुक्रवार 23 जनवरी को प्रात: 8 बजे आयड़ तीर्थ में गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश एवं नवकारसी का आयोजन होगा। वहीं 9 बजे स्नात्र पूजन किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 1.30 बजे सांझी एवं संगीतमय उपरण वंदनावती  कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसके बाद शाम 7 बजे से संगीतकार मंथन शाह द्वारा प्रभु भक्ति एवं महापूजन किया जाएगा।
शनिवार 24 जनवरी सुबह 9.30 बजे शक्रस्तव अभिषेक किया जाएगा वहीं शाम 7 बजे से संवेदना, मातृ-पितृ वंदनावली का आयोजन निमेश सवाणी के निर्देशन में होगा।
नाहर ने बताया कि अंतिम दिन रविवार  25 जनवरी को सुबह 9 बजे मंगलम कॉम्प्लेक्स शोभागपुरा से वर्षीदान का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आयड़ जैन तीर्थ पहुंचेगा जहां सुबह 11 बजे से संगीतकार हेनी भाई के मधुर स्वर लेहरियों के बीच मुमुझु बेन का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर आयड़ तीर्थ में आयोजित हुई बैठक में महामंत्री कुलदीप नाहर, यशवंत जैन, राकेश पोरवाल, अशोक राजनगर वाला, चन्द्र प्रकाश राजनगर वाला, नितेश पोरवाल, निर्मल पोरवाल, रवि मुर्डिया, श्रेयांश पोरवाल, उदित शाह, हितेश पोरवाल, यशवंत पोरवाल सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!