लोढ़ा भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लोढ़ा(ओसवाल) भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन आज मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासुपूज्य जिन मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज लोढ़ा एवं विशिष्ठ अतिथि समाज रत्न रमेशचन्द्र लोढ़ा,प्रकाश लोढ़ा एवं समाज रत्न गौरव विजयसिंह लोढ़ा थे।
संस्थान अध्यक्ष ललित लोढ़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आज समाज के 10 वरिष्ठ जनों को वरिष्ठजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली से आये कवि मेघ
श्याम मेघ ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।
सचिव नरेश लोढ़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष दिलीप लोढ़ा ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समारोह में 22 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। संस्थान के आगामी सत्र के चुनाव भी सम्पन्न कराये गये।
चुनाव अधिकारी ने घोषणा करते हुए बताया कि आगामी सत्र के लिये नरेश लोढ़ा अध्यक्ष, राजेन्द्र लोढ़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष का ख्यन किया गया। समारोह का संचालन चिन्तन लोढ़ा ने किया। धनवाद नरेन्द्र लोढ़ा ने ज्ञापित किया। समारोह मंे समाज प्रमुखजन अशोक लोढ़ा, गजेन्द्र लोढ़ा,गोपीलाल लोढा,नवीन लोढ़ा,मदन लोढ़ा,एन.एस.लोढा सहित 250 समाजजन मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!