बेरोजगार युवाओं के लिए राहत लेकर आई मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, मिल रहा 4500 रुपए तक का बेरोजगारी भत्ता
उदयपुर 25 नवंबर। युवाओं को बेरोजगारी के दंश से मुक्त करने के में सहायता प्रदान करने के लिए 1 फरवरी 2019 से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना शुरू की गई है। जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार योजना अन्तर्गत प्रात्र प्रार्थियों को बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत पुरूष बेरोजगार को 4000 रूपए प्रतिमाह का भुगतान तथा महिला, ट्रांसजेंडर, विशेष योग्यजन (निशक्तजन) बेरोजगार को 4500 रूपए प्रतिमाह का भुगतान योजनान्तर्गत किया जा रहा है। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय उदयपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार पात्रता अनुसार योजना में प्रार्थी राजस्थान प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए और…
