महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में बाल दिवस का भव्य आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वावधान में महावीर कॉलेज परिसर में दिनांक 14 नवंबर 2026 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस  का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया ने की। इस अवसर पर महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, महावीर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, कार्यालय अध्यक्ष श्रीमान अशोक जैन, सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती नीलम मोदी सहित समस्त व्याख्यातागण, कर्मचारीगण, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पंडित नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह एवं प्रेम को स्मरण करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय, उनके व्यक्तित्व, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान के बारे  प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बाल दिवस के महत्व, भारतीय संस्कृति एवं महान व्यक्तित्वों के जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!